राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, संभाजीनगर में जमकर नारेबाजी, कार्रवाई की मांग

Rahul Gandhi FIR Protest: राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज FIR के विरोध में छत्रपति संभाजीनगर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने FIR वापस लेने की मांग की।
rahul gandhi fir congress protest chhatrapati sambhajinagar
राहुल गांधी के खिलाफ FIR(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Congress Protest In Chhatrapati Sambhajinagar: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज की गई कथित द्वेषपूर्ण एफआईआर के विरोध में सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संभाजीराजे चौक, टीवी सेंटर, हडको में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने के साथ ही उत्तराखंड में संबंधित भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

कार्रवाई का विरोध

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जातीय भेदभाव और दलितों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया।

rahul gandhi fir congress protest chhatrapati sambhajinagar
'महाराष्ट्र में एक बकरा कसाई के पास खड़ा है' सियासत में भूचाल ला देगा संजय राउत का मिस्ट्री पोस्ट, लिखा- 'ए सं शी गट'

कई पदाधिकारी उपस्थित

प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित इस आंदोलन में शहर जिलाध्यक्ष एड. सय्यद अक्रम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इब्राहीम पठाण, एड. संदीप पाटील, राजेश मुंढे, ऋषिकेश महाजन, इंजीनियर विशाल बन्सवाल, मोहम्मद जाकिर, प्रभाकर मुठ्ठे पाटील, मोईनुद्दीन कुरैशी, दुर्गेश वैद्य, योगेश थोरात और जयपाल दवणे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com