शहीद किसान के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे मंत्री अतुल सावे, दिवाली पर परिवार से मिलकर दिया भरोसा

Atul Save Farmer Support: OBC कल्याण मंत्री अतुल सावे ने संभाजीनगर में किसान परिवारों संग दिवाली मनाई। आत्महत्या पीड़ित किसान के बच्चों की पूरी शिक्षा का खर्च व्यक्तिगत रूप से उठाने का वादा किया।
Chhatrapati Sambhajinagar Diwali With Farmers
OBC कल्याण मंत्री अतुल सावेसोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • OBC कल्याण मंत्री अतुल सावे ने कन्नड़ तहसील के किसान परिवारों से मुलाकात की।

  • गव्हाली तांडा और धनगरवाड़ी में किसानों की समस्याएं सुनीं।

  • आत्महत्या करने वाले किसान रामेश्वर वाघमारे के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का भरोसा दिया।

  • मंत्री ने बच्चों से पढ़ाई जारी रखने और मेहनत करने की अपील की।

Chhatrapati Sambhajinagar Diwali With Farmers: छत्रपति संभाजीनगर में दिवाली की खुशियां उन परिवारों के साथ बांटने की पहल की गई, जो विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। OBC कल्याण मंत्री अतुल सावे ने कन्नड़ तहसील के गव्हाली तांडा और धनगरवाड़ी पहुंचकर किसान परिवारों से मुलाकात की खेतों और घरों में जाकर किसानों का हाल जाना तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान उन्होंने आत्महत्या करने वाले किसान रामेश्वर वाघमारे के बच्चों की पूरी शिक्षा का खर्च व्यक्तिगत रूप से उठाने की जिम्मेदारी स्वीकार कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। मंत्री सावे ने विट्ठल चव्हाण और रामकृष्ण वाघचौरे से मुलाकात कर उनके साथ संवाद किया।

इस अवसर पर उन्होंने किसानों को दीपावली का फराल वितरित किया और त्योहार की खुशियों में सहभागी बने। उन्होंने किसानों के परिवारों से बातचीत कर उनकी आर्थिक और सामाजिक परेशानियों की जानकारी भी ली।

Chhatrapati Sambhajinagar Diwali With Farmers
छत्रपति संभाजीनगर में दिवाली पर पानी की किल्लत रोकने मनपा अलर्ट, 355 कर्मियों की छुट्टियां रद्द

अतुल सावे ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़ें

इसी दौरान मंत्री अतुल सावे ने किसान रामेश्वर वाघमारे के परिवार से मुलाकात की। परिवार की स्थिति जानने के बाद उन्होंने उनके बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

बच्चों से बातचीत करते हुए OBC कल्याण मंत्री अतुल सावे ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों से घबराकर पढ़ाई बीच में न छोड़ें। दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के बल पर अपनी शिक्षा पूरी करें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Chhatrapati Sambhajinagar Diwali With Farmers
छत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी का जैकवेल दो महीने रह सकता है बंद, जलापूर्ति पर संकट की आशंका

मंत्री अतुल सावे का उद्देश्य किसानों को सहयोग देना

OBC कल्याण मंत्री अतुल सावे की इस पहल का उद्देश्य किसानों के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और संकट के समय उनके परिवारों को सहयोग देना था।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खंबायते, छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद सदस्य संजय गव्हाणे, मंजूषा मलदोड़े, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर पवार, प्रकाश घुले, सुभाष काले, राजेश बनकर पाटील, ललित सुराशे, सुनील निकम, महेश मलदोड़े, विलास भोजने, बाबासाहेब काले, सुदाम पवार, गणेश चव्हाण, शशिकांत नागरे, विलास पवार, राजू भोजने, भरत जाधव, ज्ञानेश्वर काले सहित अन्य उपस्थित थे।