प्रॉब्लम मैं खुद हूं… खवड्या पहाड़ी पर मौत से पहले ऐसा क्यों कह रहा था कुणाल? VIDEO आया सामने

Kunal Last Video Viral: छत्रपति संभाजीनगर की खवड्या पहाड़ी पर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत मामले में कुणाल का आखिरी वीडियो सामने आया है। वीडियो ने घरेलू कलह और मानसिक तनाव के नए राज खोले हैं।
Khawadya Pahadi Kunal Chandgude Last Video
खवड्या पहाड़ी पर कृणाल का वीडियासोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Khawadya Pahadi Kunal Chandgude Video: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के तिसगांव इलाके में 21 अगस्त को घटी एक खौफनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। खवड्या पहाड़ी की 400 फीट गहरी खाई में गिरकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे, उसके पिता मुरलीधर चांदगुडे और मां संगीता चांदगुडे की इस दर्दनाक मौत के पीछे शुरुआती वजह आईफोन की जिद बताई जा रही थी। हालांकि, अब घटना से ठीक पहले पहाड़ी पर बने कुणाल के वीडियो और उसकी मां के सोशल मीडिया अकाउंट्स से हुए खुलासों ने इस केस को एक बिल्कुल नया एंगल दे दिया है।

'प्रॉब्लम आईफोन नहीं, मैं खुद हूं...'

खवड्या पहाड़ी की खतरनाक ऊंचाई पर खड़े कुणाल का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुणाल पहाड़ी के किनारे पर खड़ा है और उसकी मां रो रही है। इधर लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी दौरान एक शख्स कृणाल से कहता है तेरी मां रही है, ये अच्छा लगता है क्या, वापस आ। शख्स उससे पूछता है है कि क्या प्रॉब्लम है, इस पर कृणाल पलट कर जवाब देता है और कहता है "प्रॉब्लम मैं खुद हूं इसलिए मरना है।"

यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि कुणाल सिर्फ किसी आईफोन की मांग को लेकर जिद पर नहीं अड़ा था, बल्कि वह किसी और वजह से मानसिक तनाव में था।

यूट्यूब वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट से मिले सुराग

मृतक कृणाल की संगीता चांदगुडे एक यूट्यूबर थीं, जिनके 29,000 से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। वह करीब छह साल पहले अपने बड़े बेटे की बीमारी से हुई मौत के बाद से ही पति मुरलीधर से अलग रह रही थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि संगीता ने अपनी मौत से पहले, अगस्त महीने में सोशल मीडिया पर कई रील और वीडियो पोस्ट किए थे। इन वीडियो में उन्होंने संपत्ति, खेती, बेटे और कुछ रिश्तेदारों को लक्षित करते हुए अपनी बात रखी थी।

Khawadya Pahadi Kunal Chandgude Last Video
जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने रिश्तों में कद्र न होने का दर्द बयां करते हुए कहा था, रोटी तभी अच्छी लगती है जब वह दोनों तरफ से पके। अगर केवल एक ही व्यक्ति रिश्ता निभाने का प्रयास कर रहा है, तो ऐसे रिश्ते से बाहर निकल जाना ही बेहतर है। उनके ये वीडियो स्पष्ट संकेत देते हैं कि परिवार में लंबे समय से मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसने आखिरकार इस खौफनाक अंत का रूप ले लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com