झारखंड के आंदोलन में लाठीचार्ज पर अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा, बोले- युवाओं की आवाज दबाना पीड़ादायक

Jharkhand Student Protest: झारखंड में विद्यार्थियों के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा है।
jharkhand student protest cjp support abhijit dipke
(सोर्सः सोशल मीडिया)झारखंड छात्र आंदोलन
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar News: झारखंड में विद्यार्थियों के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के आंदोलनों के दौरान पुलिस संयम बरतती है, लेकिन जब विद्यार्थी और युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जाता है। यह बेहद पीड़ादायक है।

झारखंड के छात्रों के आंदोलन को सीजेपी का समर्थन

दीपके ने मंगलवार को कहा कि झारखंड में चल रहे विद्यार्थियों के आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी का पूरा समर्थन है। उन्होंने बताया कि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र महतो से उन्होंने स्वयं बातचीत की है और उनकी मांगों तथा आंदोलन की स्थिति की जानकारी ली है।

jharkhand student protest cjp support abhijit dipke
नीट पुनर्परीक्षा का रोका गया परिणाम अब होगा जारी, औरंगाबाद खंडपीठ का एनटीए को निर्देश

आंदोलन को अपने नाम करने का उद्देश्य नहीं

दीपके ने स्पष्ट किया कि सीजेपी का उद्देश्य झारखंड के आंदोलन को अपने नाम करना या उसे अपने नियंत्रण में लेना नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से अपनी टीम वहां भेजी गई है, जो आंदोलनकारियों के साथ खड़ी है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र महतो अच्छा नेतृत्व कर रहे हैं और उनका नेतृत्व आगे बढ़े, यही पार्टी की भूमिका है।

मांगों पर गंभीरता से विचार करें सरकार

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। सीजेपी की ओर से आंदोलनकारियों को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है और आगे भी समर्थन जारी रहेगा।

(नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com