पुणे की नौकरी छोड़ 4 मजदूरों से शुरू किया काम, आज 125 लोगों को दे रहे रोजगार, जानें दीपक तोष्णीवाल की कहानी

Deepak Toshniwal Entrepreneur: संभाजीनगर के उद्यमी दीपक तोष्णीवाल को 'ग्रीन वर्ल्ड आयकॉनिक लीडर ऑफ महाराष्ट्र' सम्मान मिला है। चार कामगारों से शुरू हुआ उनका उद्योग आज 125 लोगों को रोजगार दे रहा है।
Green World Iconic Leader Of Maharashtra
दीपक शिवप्रसादजी तोष्णीवालसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दीपक शिवप्रसादजी तोष्णीवाल को ‘ग्रीन वर्ल्ड आयकॉनिक लीडर ऑफ महाराष्ट्र’ पुरस्कार मिला।

  • वर्ष 2006 में वालुज औद्योगिक क्षेत्र में चार कामगारों के साथ फैब्रिकेशन का काम शुरू किया।

  • कंपनी में आज करीब 125 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

Green World Iconic Leader Of Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर नौकरी की सुरक्षित राह छोड़कर स्वयं का उद्योग स्थापित करना और उसे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाना आसान नहीं होता। लेकिन दृढ़ संकल्प, मेहनत और दूरदृष्टि के बल पर दीपक शिवप्रसादजी तोष्णीवाल ने यह कर दिखाया है।

सुरज सिम टेक्नो वर्क्स प्रा। लि। के संचालक दीपक तोष्णीवाल को उनके औद्योगिक योगदान और प्रेरणादायी कार्यों के लिए ग्रीन वर्ल्ड एवं जाधवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से 'ग्रीन वर्ल्ड आयकॉनिक लीडर ऑफ महाराष्ट्र' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मराठवाड़ा के परभणी जिले के जिंतूर से संबंध रखने वाले दीपक तोष्णीवाल ने बी।ई। मैकेनिकल की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पुणे में नौकरी की, लेकिन उनका लक्ष्य स्वयं का उद्योग स्थापित करना था।

वर्ष 2006 में उन्होंने चार कामगारों के साथ वालुज औद्योगिक क्षेत्र में फैब्रिकेशन का काम शुरू किया। शुरुआती तीन वर्ष कठिनाइयों से भरे रहे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे।

Green World Iconic Leader Of Maharashtra
महाराष्ट्र की आईटीआई बनेंगी सर्वश्रेष्ठ ‘स्किल डेवलपमेंट हब’, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का बड़ा दावा

चीन यात्रा से मिला नया दृष्टिकोण

वर्ष 2008 में उन्हें मसिसा की टीम के साथ चीन जाने का अवसर मिला। वहां औद्योगिक कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीक को समझने का मौका मिला।

इसी दौरान उनकी मुलाकात अनिल सारडा से हुई, जो पुणे में नौकरी कर रहे थे। विचारों के आदान-प्रदान के बाद दोनों ने मिलकर काम करने की योजना बनाई और दीपक ने नौकरी छोड़कर उद्योग को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

चार कामगारों से 125 लोगों तक पहुंचा सफर

साझेदारी और तकनीकी अनुभव के आधार पर वर्ष 2017 में सुरज टेक्नो वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पीईबी निर्माण का कार्य शुरू किया गया।

बाद में सीए विशाल भी इस उद्योग से जुड़े। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह कारोबार आज 125 लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। हाल ही में गंगापुर तहसील के गंगापुर क्षेत्र में कंपनी की नई आधुनिक इकाई भी शुरू की गई है।

Green World Iconic Leader Of Maharashtra
मुंबई से पुणे की दूरी होगी कम, 15 हजार करोड़ की लागत से बनेगा 130 किमी लंबा एक्सप्रेसवे

उद्योग के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी

दीपक तोष्णीवाल का मानना है कि उद्योग की सफलता के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी आवश्यक है। वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से सक्रिय हैं। वालुज औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण जैसे कार्यों में भी उनका योगदान है।

उनके कार्यों और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें सकाल समूह का युवा सम्मान, टाइम्स ऑफ इंडिया का यंग अचीवर्स पुरस्कार, पत्रकार संघ का उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार तथा महाराष्ट्र मंच परिवार का उद्योग भूषण पुरस्कार शामिल हैं।

उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से नौकरी करने वाला व्यक्ति भी सफल उद्यमी बनकर अनेक लोगों के लिए रोजगार के अवसर तैयार कर सकता है।