भारत की तरक्की से महाशक्तियोंको चुनौती, पद्म महोत्सव में बोले मोहन भागवत; हमारा लक्ष्य दबदबा नही रक्षा करना है

Sambhajinagar Padma Mahotsav: पद्म महोत्सव में डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत की शक्ति का उद्देश्य दबदबा बनाना नहीं, बल्कि कमजोर देशों की रक्षा करना है,जनरल अनिल चौहान ने 2047में युवाओं की भूमिका बताई।
Chhatrapati Sambhajinagar Mohan Bhagwat Padma Mahotsav
डॉ. मोहन भागवत सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पद्म महोत्सव में डॉ. मोहन भागवत ने भारत की वैश्विक भूमिका पर विचार रखे।

  • कहा- भारत की शक्ति का उद्देश्य कमजोर देशों की रक्षा करना है।

  • युवाओं में सच और ईमानदारी के प्रति विश्वास जताया।

  • पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने 2047 के लक्ष्य में युवाओं को अहम बताया।

  • सामूहिक प्रयास और सामाजिक जिम्मेदारी पर दिया जोर।

Chhatrapati Sambhajinagar Mohan Bhagwat Padma Mahotsav: छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्म महोत्सव का उद्घाटन करते हुए RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत की बढ़ती ताकत से दुनिया की महाशक्तियों के वर्चस्व को चुनौती मिल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का उद्देश्य किसी देश पर दबदबा बनाना नहीं, बल्कि अपनी शक्ति से कमजोर देशों की रक्षा और वैश्विक विकास में सहयोग करना है। पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने 2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की भूमिका को निर्णायक बताया।

भारत की ताकत का उद्देश्य दबदबा बनाना नहीं: भागवत

भारत की बढ़ती शक्ति दुनिया की महाशक्तियों के वर्चस्व को चुनौती दे रही है, लेकिन भारत का उद्देश्य किसी देश पर दबदबा बनाना नहीं है। हमारी शक्ति का उपयोग कमजोर देशों की रक्षा करने और दुनिया को विकास की नई दिशा देने के लिए होना चाहिए। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्म महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।

एमआईटी परिसर स्थित मंथन सभागार में ज्ञानयज्ञ फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित थीं।

Chhatrapati Sambhajinagar Mohan Bhagwat Padma Mahotsav
नासिक सिंहस्थ कुंभ में डिजिटल ट्विन तकनीक से होगी भीड़ और ट्रैफिक की निगरानी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट

महाशक्तियां वर्चस्व बनाए रखना चाहती हैं

डॉ. भागवत ने कहा कि दुनिया की महाशक्तियां 'जो बलवान, वही टिकेगा' के सिद्धांत पर विश्वास करती हैं। उनका प्रयास अपना वर्चस्व बनाए रखना और दूसरे देशों को दबाव में रखना होता है। उनके अनुसार, भारत की विचारधारा इससे अलग है। भारत केवल अपनी प्रगति नहीं चाहता, बल्कि सभी देशों की उन्नति में सहयोग करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि भारत ने जरूरत के समय उन पड़ोसी देशों की भी सहायता की है, जो उससे नाराज रहते हैं या उसका विरोध करते हैं। भागवत ने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक सशक्त भारत दुनिया का मार्गदर्शन करने की क्षमता रखेगा।

Chhatrapati Sambhajinagar Mohan Bhagwat Padma Mahotsav
Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

युवाओं को पसंद है सच और ईमानदारी

सरसंघचालक ने समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों की तुलना में निस्वार्थ भाव से समाजहित में काम करने वाले लोगों की संख्या कई गुना अधिक है। देशभर में भ्रमण के दौरान ऐसे अनेक उदाहरण सामने आते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छे बदलाव की शुरुआत आत्मविश्वास से होती है। एक व्यक्ति के प्रयास से तुरंत बड़ा परिवर्तन दिखाई नहीं देता, लेकिन सामूहिक प्रयासों से व्यापक बदलाव संभव है।

डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ईमानदारी को महत्व देती है और उसे झूठ व दिखावा पसंद नहीं है। सच बोलने वाले व्यक्ति के साथ खड़े होने की तैयारी युवाओं में दिखाई देती है। उन्होंने युवाओं से समाज में अच्छा काम करने वाले लोगों से प्रेरणा लेने की अपील की।

2047 के लक्ष्य में युवाओं की निर्णायक भूमिका

पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभ भी देश के युवाओं को ही मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देश के सामने बाहरी चुनौतियों के साथ आंतरिक खतरे भी गंभीर हो सकते हैं। विकसित राष्ट्र बनने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाना और पिछली उपलब्धियों से सीखना जरूरी है।