गणेशोत्सव के बीच चढ़ा पारा! सितंबर में ही सताने लगी अक्टूबर की गर्मी, संभाजीनगर में लोग उमस से बेहाल

Chhatrapati Sambhajinagar Weather: गणेशोत्सव के बीच संभाजीनगर में पारे में उछाल आया है। सितंबर में ही लोगों को अक्टूबर हिट और उमस का सामना करना पड़ रहा है, जिससे श्रद्धालु और आम जनता बेहाल हैं।
chhatrapati sambhajinagar weather heat humidity during ganeshotsav september october heat
तापमान की सांकेतिक फोटो(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Weather Update: छत्रपति संभाजीनगर में गणेशोत्सव के उल्लास के बीच शहर में सितंबर की गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मानसून के मौसम में जहां ठंडक और बारिश की उम्मीद रहती है, वहीं पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

सुबह बादल छाए रहने से मौसम सुहाना लगता है, लेकिन धूप निकलते ही गर्मी बढ़ने लगती है। दोपहर में पसीने से लोग परेशान हैं और सितंबर में ही अक्टूबर जैसी गर्मी महसूस हो रही है।

गणेशोत्सव के बीच धूप और उमस की मार

गणेशोत्सव के कारण बाजारों, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक गणेश मंडलों के आसपास दिनभर भीड़ उमड़ रही है। दर्शन, खरीदारी और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से निकल रहे हैं। ऐसे में दोपहर की तेज धूप और उमस से परेशानी बढ़ रही है। कई लोग गर्मी से बचने के लिए छायादार स्थानों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं।

chhatrapati sambhajinagar weather heat humidity during ganeshotsav september october heat
किसानों को राहत देने में देरी क्यों? मराठवाड़ा के विकास पर उद्धव ठाकरे का सरकार पर तीखा हमला

बारिश थमी तो फिर बढ़ी गर्मी

बारिश के दौरान बादल और ठंडी हवाएं राहत देती हैं, लेकिन बारिश थमते ही सूर्य की तपिश बढ़ जाती है। सुबह का मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहता है, जबकि दोपहर में उमस के साथ गर्मी अधिक महसूस होती है।

हालांकि, गुरुवार की दोपहर आसमान बादल छाए हुए थे। मौसम बहुत सुहाना होकर मानो ऐसा लग रहा था कि बहुत धुआंधार बारिश होगी। परंतु, कुछ समय तक ही बुंदाबादी होकर मौसम में सामान्य हो गया।

34-35 डिग्री तक रह सकता है तापमान

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में सुबह बादल और बारिश, जबकि दोपहर में तेज धूप का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

chhatrapati sambhajinagar weather heat humidity during ganeshotsav september october heat
6 महीने, 465 मौतें! मराठवाड़ा में गहराया कृषि संकट; इम्तियाज जलील का सरकार पर तीखा हमला

गणेश दर्शन से पहले रखें मौसम का ध्यान

गणेशोत्सव के भक्तिमय माहौल के बीच छत्रपति संभाजीनगर में मौसम का यह बदला मिजाज लोगों की परीक्षा ले रहा है। सुबह की सुहानी हवा और बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर में अचानक बढ़ती धूप और उमस ने आम जनजीवन के साथ-साथ श्रद्धालुओं की दिनचर्या को प्रभावित किया है।

आने वाले दिनों में तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रहने और हल्की बारिश के आसार को देखते हुए, गणेश दर्शन या खरीदारी के लिए बाहर निकलते समय लोगों को गर्मी से बचाव के इंतजाम साथ रखने और मौसम के उतार-चढ़ाव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com