लोहमार्ग एसपी संदीप पालवे की पहल, नुक्कड़ नाटक से रेलवे सुरक्षा और साइबर अपराध पर जनजागरण

Railway Safety Awareness: छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर एसपी की पहल से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके जरिए यात्रियों को रेलवे सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
chhatrapati sambhajinagar railway police street play awareness campaign
लोहमार्ग पुलिस संभाजीनगर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sambhajinagar Railway Police Campaign: रेलवे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए लोहमार्ग पुलिस अधीक्षक संदीप पालवे की पहल पर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष जनजागरण अभियान चलाया गया।

सु-लक्ष्मी बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था और ज्युनियर चार्ली फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित नुक्कड़ नाटक में चार्ली चैप्लिन की वेशभूषा में कलाकार सुमित पंडित और सोमनाथ स्वभावणे ने हास्य एवं प्रभावी अभिनय के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षा का संदेश दिया।

‘सतर्क रहें, सुरक्षित रहें’ का संदेश

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचने, कीमती सामान की सुरक्षा करने, रेल पटरी पार करने के लिए पैदल पुल का उपयोग करने तथा फुटबोर्ड पर यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई। अनजान व्यक्ति से खाद्य पदार्थ नहीं लेने और स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तत्काल लोहमार्ग पुलिस को सूचना देने का संदेश दिया गया।

chhatrapati sambhajinagar railway police street play awareness campaign
मुंबई जुहू में ₹711 करोड़ की प्रॉपर्टी डील, Angel One के संस्थापक दिनेश ठक्कर ने खरीदा 63,000 वर्गफुट का घर

साइबर ठगी से बचने की अपील

कलाकारों ने नागरिकों को आगाह किया कि फोन पर किसी को भी एटीएम पिन, ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी न दें। लॉटरी और इनाम के झांसे में नहीं आएं। मोबाइल चोरी होने पर सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

रेलवे सुरक्षा और साइबर क्राइम से बचाव

लोहमार्ग पुलिस अधीक्षक संदीप पालवे ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री, कुली, ऑटो चालक और फेरीवाले संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाकर अपराध रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सतर्कता और समय पर सूचना से साइबर अपराध सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी। कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक इशामोद्दीन पठान, प्रभारी अधिकारी प्रीती फड, पुलिस उप निरीक्षक अनिता बागुल सहित लोहमार्ग पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com