छत्रपति संभाजीनगर में बड़े बकायेदारों की संपत्तियां सील, 43.70 लाख की वसूली; हर गुरुवार-शुक्रवार होगी कार्रवाई

Chhatrapati Sambhajinagar Property Tax Recovery: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने बड़े संपत्ति कर बकायेदारों पर कार्रवाई तेज की। 10 जोन में जब्ती-सीलिंग के दौरान 43.70 लाख रुपए की कर वसूली की गई।
Chhatrapati Sambhajinagar Property Tax Recovery 4370 Lakh Action
संपत्ति सील करते मनपा के कर्मचारी(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Property Tax Recovery 4370 Lakh Action: संपत्ति कर वसूली को लेकर छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। मनपा आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर गुरुवार को शहर के सभी 10 जोन में बकायेदार संपत्तियों पर जब्ती और सील की कार्रवाई की गई।

इस दौरान मनपा के दलों ने लगभग 43.70 लाख रुपए संपत्ति कर वसूल किए। लगातार बढ़ाई जा रही इस कार्रवाई से लंबे समय से कर बकाया रखने वाले संपत्तिधारकों में हड़कंप मच गया है।

आयुक्त येडगे के निर्देश पर व्यापक अभियान

अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले तथा उपायुक्त कर निर्धारक एवं संकलक विकास नवाले के मार्गदर्शन में सभी जोनल कार्यालयों ने बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की। जोनवार दलों ने बकाया कर की वसूली के साथ संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई भी की। इससे मनपा के राजस्व संग्रह अभियान को गति मिली है।

जोन एक में दो संपत्तियां सील की गईं तथा एक संपत्तिधारक से 2.05 लाख रुपए वसूल किए गए। जोन दो में छह संपत्तिधारकों से 4.51 लाख रुपए, जोन तीन में एक संपत्तिधारक से 50 हजार रुपए वसूल किए गए।

जोन 4 से 10 तक भी हुई कार्यवाई

आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पे जोन चार में दो संपत्तियां सील कर एक संपत्तिधारक से 1.04 लाख रुपए, जोन पांच में एक संपत्ति सील कर दो संपत्तिधारकों से 3.89 लाख रुपए वसूल किए गए।

जोन छह में एक संपत्ति सील कर चार संपत्तिधारकों से 4.09 लाख रुपए तथा जोन सात में एक संपत्ति सील कर तीन संपत्तिधारकों से 4.76 लाख रुपए वसूल किए गए।

जोन आठ में दो संपत्तियां सील कर एक संपत्तिधारक से 1.22 लाख रुपए, जोन नौ में दो संपत्तियां सील कर चार संपत्तिधारकों से 3.54 लाख रुपए तथा जोन दस में एक संपत्ति सील कर एक संपत्तिधारक से 1.97 लाख रुपए वसूल किए गए।

Chhatrapati Sambhajinagar Property Tax Recovery 4370 Lakh Action
पढ़ने की नई पहल: छत्रपति संभाजीनगर के 7 मनपा स्कूलों में एक घंटा पठन अभियान, 210 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

हर गुरुवार और शुक्रवार होगी कार्रवाई

छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बड़े बकायेदारों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को बकाया संपत्ति कर रखने वालों की संपत्तियों पर इसी प्रकार जब्ती और सील की कार्रवाई की जाएगी।

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने संपत्तिधारकों से अपील की है कि वे तत्काल बकाया कर जमा करें और जब्ती जैसी अप्रिय कार्रवाई से बचें। राजस्व वसूली को प्राथमिकता देते हुए आयुक्त येडगे और उपायुक्त विकास नवाले के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान से मनपा के बकाया कर संग्रह को गति मिलने की उम्मीद है।

Chhatrapati Sambhajinagar Property Tax Recovery 4370 Lakh Action
छत्रपति संभाजीनगर में नल खुला छोड़ा या सड़क पर बहाया पानी तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, 15 अक्टूबर से कार्रवाई
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com