खाकी का सम्मान: 80वां स्वतंत्रता दिवस पर छत्रपति संभाजीनगर पुलिस का गौरव, पुलिसकर्मियों ने जीते 21 मेडल

Police Medals on 80th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर संभाजीनगर के 20 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 21 मेडल मिले। शहर, ग्रामीण, परिक्षेत्र और रेल पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान हुआ।
Chhatrapati Sambhajinagar Police Medals on 80th Independence Day
संभाजीनगर के पुलिसकर्मियों ने जीते 21 मेडल(सोर्सः डिजाइन फोटो)
Updated on

Sambhajinagar Police Medals on 80th Independence Day: छत्रपति संभाजीनगर कर्तव्य के प्रति निष्ठा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान और लंबे समय तक बेदाग सेवा के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया है।

स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि में घोषित पुलिस मेडलों में जिले के 20 अधिकारी-कर्मचारियों को कुल 21 मेडल मिले हैं। शहर पुलिस आयुक्तालय, ग्रामीण पुलिस, पुलिस परिक्षेत्र और रेल पुलिस दल के कर्मचारियों की उल्लेखनीय सेवाओं का गौरव किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक

अति उत्कृष्ट सेवा मेडल पाने वालों में विशेष पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा, ग्रामीण के एसपी प्रकाश बी। जाधव और शहर पुलिस दल के उपायुक्त शशिकांत सातव शामिल हैं।

पुलिस निरीक्षक अविनाश आघाव, उपनिरीक्षक हरीश खटावकर, सहायक फौजदार किरण गावंडे, रफिकखा आदम खान पठाण, संतोष उपहाडे और विक्रम देशमुख तथा हवलदार इम्तियाज अहमद को भी अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

भुजंग का दोहरा सम्मान

सुभाष नानासाहेब भुजंग के लिए इस वर्ष का 80वां स्वतंत्रता दिवस विशेष बन गया है। केंद्रीय स्तर पर राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल और राज्य स्तर पर अति उत्कृष्ट सेवा मेडल मिलने से उनके सम्मान में विशेष बढ़ोतरी हुई है। एक ही वर्ष में केंद्र और राज्य के दोनों प्रतिष्ठित मेडल मिलने से उनका नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है।

रेल और ग्रामीण पुलिस भी सम्मानित

उत्कृष्ट सेवा मेडल की सूची में रेल पुलिस दल की निरीक्षक विजयानी कदम, सहायक निरीक्षक योगेश धोंडे और अमोल देशमुख शामिल हैं। ग्रामीण पुलिस दल के हवलदार संतोष कुमार तांदले, मोहन सूर्यवंशी, जावेद शहजाद शेख, दीपक देशमुख, संदीप आव्हाले और अवेझ इकबाल शेख को भी उत्कृष्ट सेवा मेडल मिला है।

Chhatrapati Sambhajinagar Police Medals on 80th Independence Day
छत्रपति संभाजीनगर: संविधान ने देश को एकसूत्र में बांधा, 80वां स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री शिरसाट का संदेश

खाकी की सेवा का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है। खास बात यह है कि इस वर्ष मेडल पाने वालों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हवलदार स्तर के कर्मचारी भी शामिल हैं। शहर से ग्रामीण और पुलिस परिक्षेत्र से रेल पुलिस तक चारों विभागों की उपलब्धि ने संभाजीनगर पुलिस की समग्र कार्यक्षमता को रेखांकित किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com