संभाजीनगर में पिता ने दो मासूमों को नहर में फेंका, दो दिन बाद मिला 7 साल के आरुष का शव, छोटे भाई की तलाश जारी

Sambhajinagar Jayakwadi Canal Tragedy: आरुष का शव मिलने के बाद भी पांच वर्षीय कार्तिक का पता नहीं चल पाया था। उसकी तलाश के लिए अभियान जारी रखा गया। घटना से पैठण तहसील में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Chhatrapati Sambhajinagar Father Throws Children Canal
छत्रपति संभाजीनगर पिता ने बच्चों को चैनल पर फेंकासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जायकवाड़ी नहर से सात वर्षीय आरुष का शव बरामद।

  • पांच वर्षीय कार्तिक की तलाश के लिए अभियान जारी।

  • बच्चों के पिता परमेश्वर रोड़गे को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Chhatrapati Sambhajinagar Father Throws Children Canal: छत्रपति संभाजीनगर के पैठण तहसील के नांदर गांव में दो मासूम बच्चों को जायकवाड़ी नहर में फेंकने के मामले में सात वर्षीय आरुष रोड़गे का शव बरामद हुआ है। पांच वर्षीय कार्तिक की तलाश जारी है। बच्चों के पिता परमेश्वर रोड़गे को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Chhatrapati Sambhajinagar Father Throws Children Canal
पुणे के एफसी रोड पर अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं! मनपा निकालेगी स्थायी समाधान, जानिए क्या है नया प्लान

दो दिन बाद मिला आरुष का शव

छत्रपति संभाजीनगर, जायकवाड़ी नहर में फेंके गए दो मासूम बच्चों में से सात वर्षीय आरुष रोड़गे का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ। इंदेगांव-ब्रह्मगांव के खेत क्षेत्र से गुजरने वाली नहर में सुबह करीब 11:30 बजे उसका शव मिला। वहीं, पांच वर्षीय कार्तिक रोड़गे की तलाश खबर लिखे जाने तक जारी थी।

अपने ही दो बच्चों को नहर में फेंकने के आरोपों से जुड़ी इस घटना ने पैठण तहसील के नांदर गांव को शोक में डुबो दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परमेश्वर रोड़गे पर अपने दोनों बच्चों को जायकवाड़ी नहर के पानी में फेंकने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पाचोड़ पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन पंडित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परमेश्वर को हिरासत में लिया।

दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस, परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने रात से ही अभियान शुरू कर दिया था। नहर में लगातार खोजबीन की जा रही थी।

Chhatrapati Sambhajinagar Father Throws Children Canal
नागपुर में ही होगा शीत सत्र, 7 से 18 दिसंबर तक चलेगा अधिवेशन; जानिए 12 दिनों में कितने करोड़ होंगे ख़र्च?

कार्तिक की तलाश जारी

बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे आरुष का शव नहर से बाहर निकाला गया। शव बरामद होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवाजी पवार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया।