छत्रपति संभाजीनगर में नशीली गोलियां बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 210 नाइट्राजेपाम टैबलेट जब्त

Chhatrapati Sambhajinagar Police: छत्रपति संभाजीनगर के औरंगपुरा में जिला परिषद मैदान के पास नशीली गोलियां बेचते 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
chhatrapati sambhajinagar nitrazepam tablets seized youth arrested
छत्रपति संभाजीनगर नशीली गोलियां(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Drug Case: औरंगपुरा स्थित जिला परिषद मैदान के प्रवेश द्वार के पास नशीली गोलियां बेच रहे 20 वर्षीय युवक को मादक पदार्थ निरोधक विभाग की टीम ने गुरुवार रात रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राहिल शेख महेमूदशेख (20, हुसैन कॉलोनी, पुंडलिक नगर) के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से नाइट्राजेपाम की 210 गोलियां और 50 हजार रुपये कीमत का आईफोन सहित कुल 51,680 रुपये का माल जब्त किया है। अपराध शाखा के निरीक्षक गजानन कल्याणकर के अनुसार, उपनिरीक्षक उत्तरेश्वर मुंडे को 27 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि जिला परिषद मैदान के प्रवेश द्वार के पास एक युवक नशीली गोलियां बेच रहा है। सूचना के आधार पर रात करीब 10 बजे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राहिल को पकड़ लिया।

210 नाइट्राजेपाम टैबलेट बरामद

तलाशी के दौरान उसकी जींस की दाहिनी जेब से नाइट्राजेपाम की 21 स्ट्रिप मिलीं। प्रत्येक स्ट्रिप में 10 गोलियां थीं। पूछताछ में राहिल ने बताया कि वह ये गोलियां जुबेर उर्फ जुनेद समशेर पठान से लाता था। पुलिस ने राहिल और जुबेर के खिलाफ क्रांति चौक थाने में मामला दर्ज किया है। जुबेर की तलाश जारी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अशोक इंगोले कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com