मेरा बप्पा स्वच्छता का राजा, स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा

Chhatrapati Sambhajinagar Ganeshotsav: छत्रपति संभाजीनगर मनपा मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारी गणेश मंडल की ओर से गणपति की प्राणप्रतिष्ठा के साथ गणेशोत्सव की शुरुआत हुई।
chhatrapati sambhajinagar municipal corporation ganeshotsav cleanliness
छत्रपति संभाजीनगर गणेशोत्सव(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारी-कर्मचारी गणेश मंडल में उत्साह के साथ गणपति बप्पा की प्राणप्रतिष्ठा,महापौर समीर राजूरकर ने कहा, गणेशोत्सव में सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर। प्लास्टिक मुक्त उत्सव मनाने की नागरिकों से अपील।

गणेशोत्सव केवल आस्था और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर का संदेश देने का भी अवसर है। इसी संकल्प के साथ छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारी-कर्मचारी गणेश मंडल की ओर से मनपा मुख्यालय परिसर में गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। गणपति बप्पा की प्राणप्रतिष्ठा महापौर समीर राजूरकर, स्थायी समिति सभापति अनिल मकरीये और आयुक्त अमोल येडगे के हाथों उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

chhatrapati sambhajinagar municipal corporation ganeshotsav cleanliness
छत्रपती संभाजीनगर मनपा की अनोखी पहल, गणेश मंडलों के लिए हमारा बप्पा स्वच्छता का राजा स्पर्धा का ऐलान

मनपा ने प्लास्टिक मुक्त उत्सव की अपील की

इस अवसर पर महापौर ने ‘मेरा बप्पा स्वच्छता का राजा’ घोषवाक्य के अनुरूप गणेशोत्सव मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देना जरूरी है। गणेशोत्सव के माध्यम से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर मनपा विशेष ध्यान देगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक का उपयोग टालते हुए प्लास्टिक मुक्त गणेशोत्सव मनाने की अपील की।

छत्रपति संभाजीनगर मनपा में गणपति की प्राणप्रतिष्ठा

कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष तथा शहर अभियंता संजय कोंबडे, अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटील, उप आयुक्त अभय प्रामाणिक, मुख्य उद्यान अधिकारी विजय पाटील, सहायक आयुक्त लता पुजारी सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनजागृति फैलाने वाला पथनाट्य भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने स्वच्छता, प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मनपा परिसर में गणपति बप्पा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com