आचार संहिता से थमा संभाजीनगर मनपा का राजनीतिक कामकाज, पदाधिकारियों की सरकारी गाड़ियां जमा, बैठकों पर भी रोक

Marathwada Graduate Constituency Election: मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की घोषणा के साथ ही छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में आचार संहिता लागू हो गई है। सरकारी गाड़ियां जमा करा ली गई।
chhatrapati sambhajinagar municipal corporation code of conduct political work halted
छत्रपति संभाजीनगर मनपा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही महानगरपालिका के राजनीतिक कामकाज पर आचार संहिता का ब्रेक लग गया।

मंगलवार को चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रशासन ने आचार संहिता लागू कर दी।महापौर समीर राजूरकर और स्थायी समिति के सभापति अनिल मकरिये के पास मौजूद मनपा की सरकारी गाड़ियां जमा करा ली गईं।

अटके नए विकास काम

इसके साथ ही आमसभा, स्थायी समिति और विषय समितियों की बैठकों पर भी रोक लग गई।पिछले दो सप्ताह से चुनाव कार्यक्रम की प्रतीक्षा की जा रही थी। मंगलवार सुबह घोषणा होते ही पदाधिकारियों के निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

मनपा के यांत्रिकी विभाग ने दोपहर में सरकारी वाहन वापस ले लिए। निजी वाहनों का इस्तेमाल करने वाले अन्य पदाधिकारी उनका उपयोग कर सकेंगे, लेकिन वाहनों पर लगी पदनाम की पट्टियां ढकना अनिवार्य होगा।

chhatrapati sambhajinagar municipal corporation code of conduct political work halted
CM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे लातूर: महाराष्ट्र में सूखे का जायजा लेने आज से शुरू किया राज्यव्यापी दौरा

राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया पर असर

आचार संहिता का असर केवल वाहनों तक सीमित नहीं है।आमसभा, स्थायी समिति और विभिन्न विषय समितियों की बैठकें नहीं हो सकेंगी। पदाधिकारियों की आधिकारिक बैठकों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इससे मनपा का राजनीतिक कामकाज चुनाव परिणाम तक ठप रहने की संभावना है।

नए कामों पर रोक

पहले से जारी विकास कार्यों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा हालांकि, नए कामों का भूमिपूजन, लोकार्पण और नई निविदाएं जारी नहीं की जा सकेंगी।इससे नए विकास कार्यों की प्रक्रिया चुनाव परिणाम तक अटक सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com