पुणे में आचार संहिता लागू: 15,669 करोड़ रुपये के मनपा बजट और नए विकास कार्यों की निविदाओं पर लग सकता है ब्रेक

PMC Budget 15669 Crore Tenders Impact Pune: विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता लागू होने से मनपा के विकास कार्यों की निविदाएं, और हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन प्रभावित होने की आशंका है।
Pune Municipal Corporation Building and Election Code of Conduct
पुणे महानगरपालिका भवन और चुनाव आचार संहिता(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hinjewadi Shivajinagar Metro Line 3 Inauguration Delay: महाराष्ट्र में विधान परिषद की पुणे विभाग स्नातक और शिक्षक समेत पांच सीटों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

इसका सीधा असर पुणे महानगरपालिका (PMC) के प्रस्तावित विकास कार्यों की निविदा और प्रशासनिक व आर्थिक मंजूरियों पर पड़ने की आशंका है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक संपन्न की जाएगी।

पुणे मनपा के वर्ष 2026-27 के ₹15,669 करोड़ के बजट में लगभग ₹7,687 करोड़ पूंजीगत और बुनियादी विकास कार्यों के लिए आवंटित हैं। ऐसे में नए टेंडरों और फंड जारी करने की रफ्तार पर अब आचार संहिता का कड़ा पहरा रहेगा।

₹3,722 करोड़ की परिवहन परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण पर नजर

शहर की दो अत्यंत महत्वपूर्ण परिवहन परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण का काम नाजुक चरण में है:

  • एचसीएमटीआर (HCMTTR): ₹2,634 करोड़ का भूमि अधिग्रहण।

  • आंतरिक रिंग रोड: ₹1,088 करोड़ का भूमि अधिग्रहण।

कुल ₹3,722 करोड़ की इन दोनों परियोजनाओं के लिए जिला प्रशासन ने समयबद्ध प्रक्रिया तय की है। हालांकि, आचार संहिता के दौरान इनसे जुड़े नए प्रशासनिक या वित्तीय फैसलों के लिए चुनाव आयोग की पूर्व अनुमति की आवश्यकता पड़ सकती है।

Pune Municipal Corporation Building and Election Code of Conduct
पुणे में ₹4,427 करोड़ का फर्जी प्रेषण मामला: दो चार्टर्ड अकाउंटेंट पर FIR दर्ज, आयकर विभाग और पुलिस जांच तेज

मेट्रो लाइन-3 के सार्वजनिक उद्घाटन में देरी संभव

आचार संहिता का असर हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 के उद्घाटन पर भी पड़ता दिख रहा है। मान स्टेशन से आर. के. लक्ष्मण संग्रहालय तक के करीब 13 किलोमीटर लंबे पहले चरण को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) की अस्थायी मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से तारीख न मिलने के कारण उद्घाटन पहले ही अटका हुआ था और अब आचार संहिता लागू होने से सार्वजनिक यात्री सेवा शुरू होने का इंतजार और बढ़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com