छत्रपति संभाजीनगर में शादी के नाम पर युवक से 5 लाख की ठगी, दूसरे ही दिन दुल्हन फरार, 4 आरोपियों पर केस दर्ज

Chhatrapati Sambhajinagar Marriage Fraud: छत्रपति संभाजीनगर के वानखेड़े नगर में शादी कराने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप। शादी के अगले दिन दुल्हन फरार, चार लोगों पर केस दर्ज।
Chhatrapati Sambhajinagar Bride Absconding
लुटेरी दुल्हन की प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्रपति संभाजीनगर में शादी कराने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप।

  • पहले एक के बाद एक कई लड़कियां दिखाने की बात सामने आई।

  • कपड़े, गहने और शादी की तैयारी के नाम पर किस्तों में वसूली।

  • दिखावटी शादी के अगले ही दिन दुल्हन घर से फरार।

  • बेगमपुरा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Chhatrapati Sambhajinagar Bride Absconding: छत्रपति संभाजीनगर के वानखेड़े नगर में शादी कराने का झांसा देकर जालना जिले के 30 वर्षीय युवक से पांच लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक की कोमल नामक युवती से शादी का दिखावा कराया, लेकिन दुल्हन अगले ही दिन घर से फरार हो गई। शिकायत के आधार पर बेगमपुरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शादी के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी

छत्रपति संभाजीनगर शहर शादी की उम्मीद में एक युवक ने पांच लाख रुपये खर्च किए, लेकिन विवाह के अगले ही दिन दुल्हन घर छोड़कर फरार हो गई। शादी कराने का झांसा देकर युवक को कथित तौर पर ठगी का शिकार बनाने का मामला शहर के एन-13 क्षेत्र स्थित वानखेड़े नगर में सामने आया है। इस मामले में बेगमपुरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Chhatrapati Sambhajinagar Bride Absconding
छत्रपति संभाजीनगर में नांदेड़ की 20 वर्षीय फिजियोथेरेपी छात्रा निकिता गायकवाड़ ने हॉस्टल में की आत्महत्या

परिचित के जरिए मिला शादी का प्रस्ताव

पुलिस के अनुसार, जालना जिले के बारसवाड़ा निवासी लक्ष्मण गोले (30) को एक परिचित के माध्यम से सुनील खेमणार के पास शादी के लिए लड़की होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद खेमणार गोले के गांव पहुंचा और उनके घर तथा खेती का जायजा लिया।

बाद में लड़की दिखाने के लिए गोले को राहुरी बुलाया गया। आरोप है कि शादी तय कराने के बदले पांच लाख रुपये की मांग की गई। शुरुआत में युवक को एक के बाद दूसरी लड़की दिखाई गई।

Chhatrapati Sambhajinagar Bride Absconding
छत्रपति संभाजीनगर में 30करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा, 12पास युवक ने खुद को वकील बताकर बदले दस्तावेज

शादी की तैयारी के नाम पर वसूले पैसे

शिकायत के मुताबिक, शादी की तैयारी, कपड़े, गहने और अन्य खर्चों का हवाला देकर युवक से अलग-अलग किस्तों में रकम ली गई। इस तरह कुल पांच लाख रुपये वसूलने के बाद उसे छत्रपति संभाजीनगर के वानखेड़े नगर स्थित सचिन जाधव के घर बुलाया गया।

वहां कोमल पवार नामक युवती को लड़की के रूप में दिखाया गया। इसके बाद गले में माला डालकर शादी होने का दिखावा किया गया।

दूसरे ही दिन घर से फरार हुई दुल्हन

आरोप है कि शादी के अगले ही दिन कोमल घर से फरार हो गई। इसके बाद लक्ष्मण गोले को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। मामले की शिकायत बेगमपुरा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई।

पुलिस ने सुनील खेमणार, कोमल पवार, सचिन जाधव और कांता राहाणे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।