735 अनधिकृत प्लॉट पर चला छत्रपति संभाजीनगर मनपा का बुलडोजर, नारेगाव-चिकलथाना में बड़ी कार्रवाई

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Plotting: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा ने नारेगाव और चिकलथाना में 23.5 एकड़ जमीन पर तैयार 735 अनधिकृत भूखंडों के निशान और कंक्रीट रास्ते हटाकर कार्रवाई की।
Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Plotting 735 Plots
अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Illegal Plotting Action On 735 Plots: छत्रपति संभाजीनगर मनपा क्षेत्र में बिना अनुमति भूखंडों की कटाई कर उनकी बिक्री की तैयारी करने वालों के खिलाफ महानगरपालिका ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की।

नारेगाव और चिकलथाना में अतिक्रमण विभाग के दल ने 23.5 एकड़ जमीन पर तैयार किए गए 735 अनधिकृत भूखंडों के निशान और सीमाएं पूरी तरह हटा दीं।

नारेगाव में भूखंडों तक पहुंचने के लिए बनाए गए कंक्रीट के रास्तों को भी मशीनों की सहायता से तोड़ दिया गया। कार्रवाई से अनधिकृत भूखंड तैयार कर उन्हें बेचने की तैयारी में जुटे लोगों में खलबली मच गई।

8.5 एकड़ पर 245 भूखंड

मनपा के अतिक्रमण विभाग के संनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले ने बताया कि नारेगाव के गुट क्रमांक 24 में खटोड़ के स्वामित्व वाली 8.5 एकड़ जमीन पर 245 भूखंड तैयार किए गए थे। भूखंडों की अलग-अलग सीमाएं तय करने के लिए जमीन पर निशान लगाए गए थे। इसके अलावा आंतरिक आवागमन के लिए कंक्रीट के रास्ते भी बनाए गए थे।

महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग के दल ने मशीनों की सहायता से भूखंडों की सीमाओं के लिए लगाए गए सभी निशान और निर्माण हटाए। इसके साथ ही भूखंडों को जोड़ने वाले कंक्रीट के रास्तों को भी तोड़ दिया गया। कार्रवाई के बाद जमीन पर की गई अनधिकृत प्लॉटिंग का स्वरूप समाप्त हो गया।

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Plotting 735 Plots
लातूर में कुंडली में दोष दूर करने के नाम पर 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

चिकलथाना में 15 एकड़ पर 490 भूखंड

नारेगाव के बाद छत्रपति संभाजीनगर मनपा का दल चिकलथाना के गुट क्रमांक 365 में पहुंचा। यहां 15 एकड़ जमीन पर 490 भूखंड तैयार किए गए थे। वाहुले के अनुसार, इस जमीन के मूल मालिक दिगंबर नारायण दहीहंडे हैं। भूखंडों की बिक्री का काम जाफर काजी और मोहम्मद आरिफ द्वारा किए जाने की जानकारी महानगरपालिका को मिली थी।

दल ने यहां भी जमीन पर बनाए गए भूखंडों के निशान और सीमाएं मशीनों की सहायता से हटा दीं। इस तरह दोनों स्थानों पर कुल 735 अनधिकृत भूखंडों की तैयारी को ध्वस्त कर दिया गया।

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Plotting 735 Plots
लातूर में पुलिस के निर्देश नहीं माने, गणेश विसर्जन के दौरान हाईवे जाम; भाजपा पदाधिकारी समेत 14 लोगों पर केस

बिना अनुमति भूखंड काटने वालों पर कार्रवाई

संनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले ने सीमा में बिना अनुमति भूमि का विभाजन कर भूखंड तैयार करने की शिकायतों के बाद अतिक्रमण विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत भूखंड तैयार करने और उनकी बिक्री को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, आवश्यक अनुमति और लेआउट की वैधता की पूरी तरह जांच करें। केवल दलाल या विक्रेता के आश्वासन पर भूखंड खरीदने से बचने की सलाह भी दी गई है।

यह कार्रवाई मनपा आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर तथा सनियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में की गई। अधिकारियों के अनुसार, अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com