छत्रपति संभाजीनगर में कपास-अरहर के बीच गांजे की खेती, 27.30 लाख रुपये के 241 पौधे जब्त; मिट्टी के भी नमूने

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Cannabis Farming: संभाजीनगर के कचनेर तांडा में पुलिस ने चार खेतों से गांजे के 241 पौधे जब्त किए। इनकी कीमत 27.30 लाख रुपये बताई गई है। चार लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।
Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Cannabis Farming 241 Plants Seized
अवैध गांजे के 241 पौधे जब्त(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Illegal Cannabis 241 Plants Seized In Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में कपास और अरहर की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती का मामला कचनेर तांडा क्रमांक 5 में सामने आया है। चिकलथाना पुलिस ने गुरुवार को चार खेतों में कार्रवाई कर गांजे के 241 पौधे जब्त किए।

इनकी अनुमानित कीमत 27 लाख 30 हजार 300 रुपये बताई गई है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गोपनीय सूचना पर संयुक्त कार्रवाई

चिकलथाना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बनसोडे को कचनेर तांडा क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती होने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से पुलिस, राजस्व, कृषि विभाग और विधि विज्ञान दल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

चार खेतों में मिले गांजे के पौधे

कचनेर क्षेत्र के गट क्रमांक 139 और 141 स्थित चार खेतों की गवाहों की मौजूदगी में जांच की गई। इस दौरान कपास और अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले। कृषि अधिकारियों ने पौधों का निरीक्षण किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया।

विधि विज्ञान दल की सहायता से पौधों को घटनास्थल पर ही सीलबंद किया गया। इसके साथ ही मिट्टी के नमूने भी लिए गए।

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Cannabis Farming 241 Plants Seized
मुंबई की एक्वा लाइन के एक साल पूरे, 2036 में खुलेगा टाइम कैप्सूल; यात्रियों को मिलेंगे खास स्टैम्प

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में जमीन मालिक यमुनाबाई मांगीलाल चव्हाण, कवरसिंग रामजी चव्हाण, प्राणहंस गोपा चव्हाण और अंकुश गोपा चव्हाण (सभी निवासी कचनेर तांडा क्रमांक 5) के खिलाफ मादक पदार्थ निषेध कानून की धाराओं 8(क), 20(अ) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Cannabis Farming 241 Plants Seized
ठाणे के कल्याण कोर्ट की नई बिल्डिंग में लिफ्ट बंद, दो वकील फंसे; PWD और महावितरण के खिलाफ किया प्रदर्शन

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत स्वामी और उपविभागीय अधिकारी पूजा नागरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अभियान में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बनसोडे, उपनिरीक्षक दीपक पारधे, उत्तम नागरगोजे शामिल थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com