छत्रपति संभाजीनगर में फिर बेखौफ हुए चेन स्नेचर, 2 रातों में 2 महिलाओं को बनाया निशाना, 1.20 लाख के गहने पार

Chain Snatchers In Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में बाइक सवार चेन स्नेचरों ने लगातार दो रातों में दो महिलाओं से 1.20 लाख रुपये के गहने झपटे। पदमपुरा और कोकणवाड़ी की घटना, पुलिस जांच में जुटी।
Chhatrapati Sambhajinagar chain snatching Kokanwadi crime news
चेन स्नेचरों की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar Chain Snatching: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बाइक सवार चेन स्नेचरों ने पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए लगातार दो रातों में दो महिलाओं को निशाना बनाया। पदमपुरा और कोकणवाड़ी में हुई इन वारदातों में बदमाश महिलाओं के गले से सोने के गहने झपट कर फरार हो गए।

दोनों मामलों में करीब 1 लाख 20 हजार रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। वेदांत नगर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामले दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पदमपुरा में पहली वारदात: बुजुर्ग महिला बनी शिकार

पहली घटना 17 अगस्त की रात करीब 9 बजे पदमपुरा की सुयोग कॉलोनी में हुई। 65 वर्षीय अरुणा घाटेशाही भोजन के बाद घर के पास खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों में पीछे बैठे युवक ने उनके गले से करीब 45 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली और साथी के साथ भाग गया।

Chhatrapati Sambhajinagar chain snatching Kokanwadi crime news
फडणवीस जी, अब नासिक के आदिवासी बच्चों की बदहाली भी देख लीजिए, अमेरिकी राजदूत से मिली तारीफ पर संजय राउत का तंज

पति के साथ जा रही महिला से छिनैती

दूसरी वारदात 18 अगस्त की रात 9।27 बजे कोकणवाड़ी चौक स्थित गणपति मंदिर के सामने हुई। 50 वर्षीय शीतल जैन पति के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रही थीं। बदमाशों ने स्कूटी के पास बाइक लाकर उनके गले से करीब 75 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषण का हिस्सा झपट लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी करीब 25 से 30 वर्ष के हैं। पीएसआई निसार शेख जांच कर रहे हैं।

Chhatrapati Sambhajinagar chain snatching Kokanwadi crime news
51 साल पुराने नियम खत्म, सुपर सीएम बने देवेंद्र फडणवीस! नई वीटो पावर से गठबंधन में बढ़ सकती है तकरार

सरेराह वारदात से महिलाओं में दहशत

छत्रपति संभाजीनगर शहर में लगातार दो रातों में हुई चेन स्नेचिंग की इन घटनाओं से स्थानीय नागरिकों और विशेषकर महिलाओं में भारी खौफ का माहौल व्याप्त हो गया है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों और व्यस्त सड़कों पर सरेराह हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है।

पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर वेदांत नगर पुलिस थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com