Chhatrapati Sambhajinagar: बीबी का मकबरा की सुरक्षा में सेंध, हौज में उतरे पांच युवक, मिला सबक

Bibi Ka Maqbara Incident: छत्रपति संभाजीनगर के बीबी का मकबरा परिसर में पांच युवकों ने हौज में उतरकर हंगामा किया। बेगमपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
bibi ka maqbara five youths create ruckus police case
बीबी का मकबरा हंगामा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Bibi Ka Maqbara Chhatrapati Sambhajinagar: ऐतिहासिक बीबी का मकबरा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए हौज में उतर कर हंगामा करने वाले पांच युवकों के खिलाफ बेगमपुरा पुलिस थाने ने मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 15 या 16 अगस्त की बताई जा रही है। घटना का 28 सेकंड का वीडियो सामने आने के बाद पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भारतीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक संजय बाबुराव रोहनकर को 17 अगस्त की शाम करीब 6.19 बजे एक पत्रकार ने वीडियो भेजकर घटना की जानकारी दी। वीडियो देखने के बाद स्पष्ट हुआ कि युवक मकबरे के मुख्य चबूतरे पर बने हौज में उतरकर हुड़दंग कर रहे थे।

bibi ka maqbara five youths create ruckus police case
अब 4 श्रेणियों में बांटना होगा कचरा, छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन के नए नियम, मनपा का बड़ा फैसला

बेल्ट लहराकर मचाया हंगामा

शिकायत के अनुसार, पांचों युवकों ने सुरक्षा कर्मचारियों की नजर से बचकर हौज में प्रवेश किया। इनमें से एक युवक ने चेहरे और आंखों पर मास्क बांध रखा था तथा हाथ में काले चमड़े का बेल्ट लेकर आवाज की दिशा में अन्य युवकों को मारने का प्रयास कर रहा था। इससे वहां मौजूद पर्यटकों और बच्चों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना छुट्टी के दिन हुई, जब मकबरे में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ थी। राहत की बात यह है कि इस दौरान ऐतिहासिक इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पांचों युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बेगमपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हवलदार भांबिरे आगे की जांच कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com