Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईंधन संकट: चौथे दिन भी पेट्रोल पंपों पर लगा नो स्टॉक का बोर्ड; प्रशासन के 30% अतिरिक्त आपूर्ति के दावे बेअसर?

District Administration Fuel Supply: छत्रपति संभाजीनगर में चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल का संकट जारी। प्रशासन का 30% अधिक आपूर्ति का दावा, लेकिन पंपों पर नो स्टॉक के बोर्ड। जानें क्या है स्थिती?

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 22, 2026 | 09:50 PM

पट्रोल भरने हेतु कतार में खडे लोग (सोर्स: फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Fuel Crisis: छत्रपति संभाजीनगर शहर और जिले में पेट्रोल और डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है । शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी कई पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगे दिखाई दिए । हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को ईंधन के लिए एक पंप से दूसरे पंप तक भटकना पड़ा । कई स्थानों पर लंबी कतारें लगी रहीं और स्टॉक खत्म होने के बाद लोगों को बिना ईंधन लिए लौटना पड़ा । इस बीच प्रशासन द्वारा नियमित मांग से 30 प्रतिशत अधिक ईंधन आपूर्ति का दावा किए जाने के बावजूद नागरिकों में असंतोष दिखाई दे रहा है ।

अतिरिक्त आपूर्ति के बावजूद नहीं सुधरे हालात

जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को सामान्य मांग की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं । जिलाधिकारी विनय गौडा ने दावा किया कि जिले में अतिरिक्त पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है । लेकिन शुक्रवार को भी शहर के कई पेट्रोल पंप बंद दिखाई दिए । वहीं खुले पंपों पर भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती रही ।

वाहन चालकों का कहना है कि यदि वास्तव में अतिरिक्त ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है । तो फिर पंपों पर ‘नो स्टॉक’ की स्थिति क्यों बनी हुई है । कई लोगों ने आरोप लगाया कि स्टॉक आते ही कुछ घंटों में समाप्त हो जाता है और आम नागरिकों को पर्याप्त ईंधन नहीं मिल पा रहा है ।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई से सुरजागड तक विकास की नई लकीर; महायुति सरकार ने बिछाया 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का जाल

छत्रपति संभाजीनगर के लिए राहत: जून से 55 MLD अतिरिक्त पानी मिलने का रास्ता साफ, मनपा आयुक्त ने दी जानकारी

उद्योग मंत्री उदय सामंत का बयान, ईंधन संकट पर राजनीति न करें, स्थिति पर केंद्र की है पैनी नजर

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को राहत, 10 प्रतिशत अनामत राशि जमा करने की अंतिम तिथि अब 4 जून तक बढ़ी

सोशल मीडिया की अफवाहों से बढ़ी परेशानी

प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों के कारण लोगों में भय का माहौल पैदा हुआ है । कई लोग जरूरत से अधिक ईंधन भरवा रहे हैं । जिससे कृत्रिम दबाव की स्थिति बन रही है । जिलाधिकारी विनय गौडा ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है ।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चालू है । प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से पंपों पर भीड़ न लगाने की भी अपील की है ।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर ईंधन संकट या परिवहन बंद होने जैसी भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ साइबर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने लोगों से ऐसे संदेश आगे न भेजने का आग्रह किया ।

ईंधन का अनावश्यक भंडारण रोकने की अपील

प्रशासन ने कहा है कि लोग डर के कारण वाहनों की टंकियां पूरी भरवा रहे हैं और कैन तथा डिब्बों में अतिरिक्त ईंधन जमा कर रहे हैं । इससे पंपों पर दबाव बढ़ रहा है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है । प्रशासन ने चेतावनी दी कि इस भीड़ के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी हो सकती है ।

यह भी पढ़ें: मुंबई से सुरजागड तक विकास की नई लकीर; महायुति सरकार ने बिछाया 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का जाल

जिले में उपलब्ध ईंधन का आंकड़ा

जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में कुल 2178 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध था । इसमें से 661 किलो लीटर की बिक्री हुई और दिन के अंत तक 1517 किलोलीटर पेट्रोल शेष था । वहीं शनिवार को 765 किलोलीटर अतिरिक्त पेट्रोल मिलने की संभावना जताई गई है ।

इसी प्रकार शुक्रवार को जिले में 2580 किलोलीटर डीजल का भंडार उपलब्ध था । जिसमें से 1272 किलो लीटर की बिक्री हुई । शनिवार को 1255 किलो लीटर अतिरिक्त डीजल आपूर्ति होने की संभावना बताई गई है ।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Chhatrapati sambhajinagar fuel crisis petrol diesel shortage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 09:50 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Maharashtra News
  • Petrol and diesel prices

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.