Pune में 2 लाख रुपये में 30 फीट का क्रिसमस ट्री; बाजारों में उत्सव का उत्साह

Pune 30 Feet Christmas Tree 2 Lakh Price: पुणे में क्रिसमस का उत्साह चरम पर है। बाजारों में भव्य सजावट की धूम है और 2 लाख रुपये में 30 फीट का क्रिसमस ट्री इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया है।
Christmas Tree
क्रिसमस ट्री (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Pune Christmas Market: जैसे-जैसे सांता क्लॉज के आगमन की घड़ी नजदीक आ रही है, पुणे के बाजारों में उत्सव का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया है। शहर की गलियां और दुकानें रंग-बिरंगी रोशनी और चमकते सितारों से सराबोर हैं।

इस साल पुणे वासियों के खरीदारी के अंदाज में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है; लोग अब छोटे सामानों के बजाय बड़े और भव्य सजावटी उत्पादों पर दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं।

30 फीट ऊंचा ट्री बना आकर्षण का केंद्र

पुणे के बाजार में इस साल क्रिसमस ट्री की भारी मांग है। बाजार की रौनक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में एक ग्राहक ने 30 फीट ऊंचा भव्य क्रिसमस ट्री 2 लाख रुपये में खरीदा है। व्यापारियों के अनुसार, यह इस सीजन की सबसे महंगी और बड़ी खरीदारी में से एक है। राहत की बात यह है कि बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत का उछाल आया है, फिर भी उत्पादों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे ग्राहकों में भारी उत्साह है।

'मैजिक स्टिक' और विसल बजाती ट्रेन:

सजावट की दुनिया में इस बार तकनीक का तड़का लगा है। पूजा सेल्स के संचालक राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार उनके पास सजावट के 1000 से अधिक विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा, 'ग्राहक इस बार बड़े स्नो मैन और विशालकाय पेड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस साल की सबसे अनोखी वस्तु 'हैरी पॉटर लाइट' बनी हुई है। यह इन्फ्रारेड तकनीक (आईआर) पर आधारित एक जादुई लाइट है, जो महज एक छड़ी घुमाने से जल उठती है। 1100 रुपये की कीमत वाले इसके सेट को बच्चे और युवा काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही 3000 रुपये की 'स्मोक ट्रेन' भी चर्चा में है, जो चलते समय असली धुआं छोड़ती है और सीटी (विसल) बजाती है'।

व्यापारी वर्ग काफी खुश

इस साल बाजार की स्थिति बहुत पिछले साल के मुकाबले इस बेहतर है। लोग बड़े सामानों, जैसे 10-20 फीट के क्रिसमस ट्री और बड़े स्नो मैन की मांग कर रहे है। इस साल की खरीदारी से व्यापारी वर्ग काफी खुश है. - राकेश अग्रवाल, संचालक (पूजा सेल्स)

कम दाम में शानदार फिनिशिंग

चाइनीज वस्तुएं लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। उनकी तकनीक की खासियत कम दाम में शानदार फिनिशिंग देना है, जिससे यह आम आदमी के बजट के अनुकूल हो जाती है। डिजाइन और तकनीक के मामले में फिलहाल चीनी उत्पाद बाजार पर हावी हैं। - एना पीटर, स्थानीय नागरिक

पुणे से नवभारत लाइव के लिए असित मंडल की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com