Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिलाधिकारी की अपील: 10वीं-12वीं परीक्षाओं को लेकर बैठक, शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में; सभी करें सहयोग

Board Exam Preparation: छत्रपति संभाजीनगर में 10वीं-12वीं की शालांत परीक्षाओं के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी ने नकलमुक्त परीक्षा के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 04, 2026 | 12:40 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Sambhajinagar Board Exam Security: छत्रपति संभाजीनगर माध्यमिक कक्षा 10वीं एवं उच्च माध्यमिक कक्षा 12वीं की शालांत परीक्षाओं के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन परीक्षाओं को नकलमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर योजना बनाई गई है।

जिले में परीक्षाएं पूरी तरह नकलमुक्त हो, इसके लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, प्रशासन तथा समाज के सभी घटकों को सहयोग करना चाहिए। यह अपील जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने की। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की आगामी परीक्षाओं की पूर्व तैयारी को लेकर शालांत परीक्षा दक्षता समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित, निवासी उपजिलाधिकारी जनार्दन विधाते, जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी, उपजिलाधिकारी डॉ. सुचिता शिंदे, नीलम बाफना, एकनाथ बंगाले, संतोष गोरड, जयश्री चव्हाण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

BMC Mayor Election: 11 फरवरी को मुंबई को मिलेगा नया महापौर, चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए सियासी समीकरण

सावधान! मुंबई लोकल में AI से बना फर्जी टिकट लेकर चले तो जाएंगे जेल

मिशन रेबीज: पालतू और आवारा पशुओं की सेहत पर फोकस, टीकाकरण से ही बचाव संभव

IIT Bombay में पसरा मातम, B.Tech स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 159 केंद्र बनाए गए

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कक्षा 12वीं के लिए 159 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 65 हजार 516 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, कक्षा 10वीं के लिए 240 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जहां 69 हजार 530 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर सख्त उपाय किए गए हैं।

आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी निगरानी जिला स्तर से की जाएगी, जिले की 2 हजार 528 शालाओं में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

फोटोकॉपी सेंटरों को दी गई हिदायत

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित ने निर्देश दिए कि पुलिस अधीक्षक और पुलिस आयुक्त स्तर पर परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए। परीक्षा केंद्र परिसर में स्थित फोटोकॉपी केंद्रों को बंद रखने की कार्रवाई सख्ती से की जाए जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने स्पष्ट किया कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर एक भी नकल की घटना नहीं होनी चाहिए।

इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र प्रमुखों की होगी। यदि नकल पाई जाती है ती केंद्र प्रमुखों को उत्तरदायी ठहराया जाएगा, किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर संबंधित परीक्षा केंद्र की आगामी वर्ष की मान्यता रद्द की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मिशन रेबीज: पालतू और आवारा पशुओं की सेहत पर फोकस, टीकाकरण से ही बचाव संभव

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अनियमितताओं के कारण 6 परीक्षा केंद्रों की मान्यता रद्द की गई थी। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की जाए।

Chhatrapati sambhajinagar board exam preparations district administration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 12:40 PM

Topics:  

  • Board Exam
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra Board Exam
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.