आखिरकार पूरी हो गई छगन भुजबल की ख्वाहिश, राजभवन में ली मंत्री पद की शपथ
उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल ने आज मुंबई के राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- Written By: आकाश मसने
छगन भुजबल (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल लंबे समय के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में मंत्री पद पर लौट आए। महायुति सरकार में धनंजय मुंडे के इस्तीफे से खाली हुआ मंत्री पद आखिरकार छगन भुजबल द्वारा भरा गया। आज यानी 20 को उन्होंने मुंबई के राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के राजभवन में सुबह 10 बजे आयोजित किया गया था।
राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने छगन भुजबल को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर महाराष्ट्र की प्यास बुझाएगी ‘नदी जोड़ो’ परियोजना, 4,116 करोड़ के काम को मिली रफ्तार
यवतमाल में डीजल विवाद गरमाया, खेती के काम रुके! पेट्रोल पंप पर बवाल; लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
RSS मुख्यालय को उड़ाने की साजिश का ‘डॉलर’ कनेक्शन; पाकिस्तानी हैंडलर उमर ने रईस शेख को दी थी मोटी रकम
NEET Paper Leak: लातूर के RCC संचालक मोटेगांवकर गिरफ्तार, नांदेड़ से जुड़े तार; CBI ने कदम परिवार से की पूछताछ
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | NCP leader Chhagan Bhujbal takes oath as a minister in the Maharashtra government at the Raj Bhavan. Maharashtra CM Devendra Fadnavis, deputy CMs Eknath Shinde and Ajit Pawar also present. pic.twitter.com/hQ1eqtZrPr — ANI (@ANI) May 20, 2025
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
एनसीपी नेता छगन भुजबल के महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि छगन भुजबल पहले भी मंत्री रह चुके हैं और विभिन्न विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं। वह एक अनुभवी नेता हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं और राज्य सरकार को उनके अनुभव से काफी लाभ मिलेगा।
#WATH | Mumbai, Maharashtra | On NCP leader Chhagan Bhujbal taking oath as a minister in the Maharashtra government, DCM Eknath Shinde says, “Chhagan Bhujbal has been a minister earlier also and has led various departments. He is an experienced leader…I congratulate him and the… pic.twitter.com/0vq1OBYgc8 — ANI (@ANI) May 20, 2025
पिछले साल नहीं मिला था मौका
नासिक जिले के येवला विधासभा सीट से विधायक छगन भुजबल को पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के बनी महायुति सरकार 2.0 में जगह नहीं मिली थी। वे मंत्री न बनाए जाने से नाराज थे। एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के मंत्रीपद से इस्तीफा देने के बाद से ही छगन भुजबल के मंत्री बनने की चर्चाएं राज्य में तेज हो गई थी।
