Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संजय राऊत ने किया शिवसेना का पतन, बावनकुले ने कहा, पुस्तक का नाम रखना था ‘नरक का राऊत’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने संजय राउत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राऊत को अपनी पुस्तक का नाम बदलकर ‘नरक का राऊत’ रखना चाहिए।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: May 17, 2025 | 06:33 PM

चंद्रशेखर बावनकुले ने संजय राउत को कहा नरक का राउत

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: शिवसेना उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता व सांसद संजय राऊत ने अपने जेल संस्मरणों पर आधारित पुस्तक ‘नरक का स्वर्ग’ लिखी है। इसमें उन्होंने जुलाई 2022 में पत्रा जाल घोटाले मामले में अपनी गिरफ्तारी के मामले पर कई खुलासे किए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राऊत को अपनी पुस्तक का नाम बदलकर ‘नरक का राऊत’ रखना चाहिए।

संजय राऊत ने शिवसेना को किया खत्म

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यह नैतिक दिवालियापन की कथा है। वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय राऊत ने शिवसेना का पतन करने का काम किया है। उन्होंने पुस्तक अपने कपड़े बचाने के लिए लिखी है। वे पुस्तक का नाम बदलने के लिए राऊत को पत्र भी लिखेंगे। बावनकुले ने कहा कि भाजपा-सेना युति सर्वोत्तम थी। बाल ठाकरे ने युति को न्याय देने का काम किया था लेकिन संजय राऊत जैसे व्यक्ति ने शिवसेना को खत्म कर दिया। हिन्दुत्व विचारधारा से अलग कर कांग्रेस के दानव से उद्धव ठाकरे को जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि गोधरा प्रकरण में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को न्यायालय ने क्लीन चिट दी लेकिन संजय राऊत ने लिखा है कि उसने मध्यस्थता की जबकि न्यायालय ने उन्हें निर्दोष बरी किया। महाविकास आघाड़ी अब फूट रही है। इसलिए राऊत ने यह पुस्तक लाए हैं।

कोर्ट विरोधी कंटेंट की जांच हो

बावनकुले ने कहा कि 2014 से 2019 के काल में देवेंद्र फडणवीस ने सीएम रहते हुए बड़े भाई की तरह उद्धव ठाकरे को सम्मान दिया। उन्होंने रिश्ता जोड़कर रखा था. सच यह है कि संजय राऊत मानसिक दिवालियापन का उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक में लिखे गए न्यायालय विरोधी कंटेट की जांच होनी चाहिए। इसमें शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का नाम लेकर उन्हें बदनाम किया है। देश की न्याय व्यवस्था को बदनाम करने का काम किया गया है।

दिशाहीन हो गई कांग्रेस

एक सवाल के जवाब में बावनकुले ने चिदंबरम को कांग्रेस का बड़ा नेता बताया। साथ ही कहा कि किसी गांव का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी अब कांग्रेस के साथ रहने को तैयार नहीं है। कांग्रेस अब दिशाहीन पार्टी हो गई है। राहुल गांधी का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस का अब बंटाढार होने वाला है।

एक नये नागपुर के निर्माण की जरूरत

राजस्व मंत्री ने कहा कि नये नागपुर के निर्माण की जरूरत है। लोगों को सस्ते घर, सभी मूलभूत सुविधाएं व इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं मिलनी चाहिए। हमने एक अच्छा डेवलपमेंट प्लान तैयार किया है जिसके अंतर्गत एक नया नागपुर तैयार होगा। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मदद व पुनर्वसन मंत्री व मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण का आदेश दिया है। किसानों को मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पांधन रास्ते का अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बंदोबस्त के पैसे देने होते थे लेकिन अब सीएम ने निर्णय लिया है कि खेत के लिए पांधन रास्तों को क्लियर करने के लिए लगने वाले पुलिस बंदोबस्त के पैसे नहीं लिए जाएंगे।

Chandrashekhar bawankule criticized sanjay raut book said narak ka raut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 04:54 PM

Topics:  

  • Chandrashekhar Bawankule
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Sanjay Raut

सम्बंधित ख़बरें

1

बहू तेजस्वी के BJP में शामिल होने पर भावुक हुए ससुर विनोद घोसालकर, बोले- आज अभिषेक होता तो…

2

Sambhajinagar: प्रभाग 1 से 29 तक की फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित, चुनावी तैयारियां तेज

3

Sambhajinagar: अधिक ब्याज का लालच बना महंगा, विघ्नहर मल्टीस्टेट में 1 करोड़ की ठगी, संचालकों पर केस

4

आडवंन-पारदेवी MIDC प्रकरण में HC का बड़ा आदेश, किसानों को राहत, व्यक्तिगत सुनवाई के निर्देश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.