Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में 13 वार्ड में होगा नारीशक्ति का राज, चिमूर नगर परिषद में वार्डवार आरक्षण की घोषणा

Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के वरोरा नगराध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है इसके अलावा कुल 13 प्रभाग के 26 वार्डो के आरक्षण की घोषणा की।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 08, 2025 | 12:50 PM

चंद्रपुर जिला परिषद (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra local body elections: चंद्रपुर जिले के वरोरा नगराध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है इसके अलावा कुल 13 प्रभाग के 26 वार्डो के आरक्षण की घोषणा मंगलवार 7 अक्टूबर को नगर परिषद के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में एसडीएम संदीप भस्के की उपस्थिति में की गई। जिसमें 13 वार्डो की कमान नारीशक्ति के हाथों में होगी।

एसडीएम संदीप भस्के की उपस्थिति में मुख्याधिकारी सिद्धार्थ मेश्राम ने अनेक पूर्व पार्षद, शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में आरक्षण का ड्रा निकालकर घोषणा की है। जिसमें 13 प्रभागों में 13 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित की गई। मंगलवार को आरक्षण ड्रा के समय पर महिलाओं की कम उपस्थिति चर्चा का विषय रही जबकि नगर परिषद की कुल सीट की आधी सीट पर महिला राज होगा।

उम्मीदवारों की तलाश शुरू

आज घोषित आरक्षण के अनुसार प्रभाग 1 अ अनुसूचित जनजाति महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 2 के अ सीट ओबीसी, ब सर्वसाधारण महिला, प्रभाग 3 की अ अनुसूचित जाति महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 4 की अ ओबीसी महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 5 अ अनुसूचित जनजाति महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 6 अ ओबीसी, ब सर्वसाधारण महिला, प्रभाग 7 अ अनुसूचित जाति महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 8 अनुसूचित जनजाति महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 9 अ ओबीसी महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 10 अ ओबीसी महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 11 ओबीसी महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 12 अ ओबीसी, ब सर्वसाधारण महिला और प्रभाग 13 के अ अनुसूचित जाति महिला और ब सर्वसाधारण महिला के लिए आरक्षित घोषित की गई है। आरक्षण की इस घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों की हलचलें तेज हो गयी और सभी ने अपने अपने उम्मीदवारों की तलाश शुरु कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

मुआवजा नहीं, सुरक्षा दो! रामटेक में बाघ के हमले में महिला की मौत, वन विभाग के खिलाफ आज ‘हल्ला बोल’

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

तीसरे चरण में मेट्रो से जुड़ेगा दक्षिण नागपुर, सीएम फडणवीस ने चुनावी सभा में की घोषणा

अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित

नगर परिषद चिमूर आम चुनाव – 2025 के लिए मंगलवार को चुनाव निर्णय पीठासीन अधिकारी डॉ. संतोष थिटे की अध्यक्षता में और नगर परिषद मुख्य अधिकारी अर्चना वंजारी की उपस्थिति में, 10 वार्डों में से प्रत्येक में 2 नगर सेवकों के लिए वार्डवार आरक्षण की घोषणा की गई। प्रत्येक 10 वार्ड में 2 नगर सेवकों के लिए इस तरह कुल 20 नगर सेवकों की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें – चरित्र पर संदेह करना स्वभाव का हिस्सा नहीं, डॉ. मेश्राम ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दी जानकारी

वार्ड 1 अ) अनुसूचित जाति, ब) सामान्य वर्ग की महिला, वार्ड 2 अ) अनुसूचित जनजाति, ब) पिछड़ा वर्ग के नागरिक, वार्ड 3 अ) पिछड़ा वर्ग के नागरिक, ब) सामान्य वर्ग, 4 अ) अनुसूचित जाति महिला, ब) सामान्य वर्ग, 5 अ) अनुसूचित जनजाति, ब) सामान्य महिला, 6 अ) अनुसूचित जनजाति महिला, ब) सामान्य वर्ग, 7 अ) अनुसूचित जनजाति महिला, ब) सामान्य वर्ग, 8 अ) पिछड़ा वर्ग के नागरिक, ब) सामान्य महिला, 9 अ) पिछड़ा वर्ग के नागरिक, ब) सामान्य महिला, 10 अ) पिछड़ा वर्ग के नागरिक, ब) सामान्य वर्ग इस प्रकार, वार्ड-वार आरक्षण की घोषणा की गई है। इस अवसर पर, विभिन्न दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता और चुनाव में रुचि रखने वाले बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Women 13 wards ward wise reservation announced chimur municipal council

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2025 | 12:50 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.