Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

50 लाख की रिश्वत लेते धरे गए आला अधिकारी, रिश्वत प्रतिबंधक विभाग की बडी कार्रवाई

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 04, 2022 | 10:14 PM

महाराष्ट्र में रिश्वत

Follow Us
Close
Follow Us:
  • ठेकेदार से 81 लाख की मांग, 50 लाख में हुआ सौदा तय

चंद्रपुर. रिश्वत प्रतिबंधक विभाग नागपुर, चंद्रपुर की टीम ने एक साथ तीन स्थानों पर कार्यवाही कर जलसंधारण विभाग के आला अधिकारियों को एक ठेकेदार से 50 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकडने में सफलता पायी है. इस कार्रवाई से वरिष्ठ अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है.

बताया जाता है कि कोल्हापुरी बांध बनाने का ठेका लेनेवाले ठेकेदार से इन अधिकारियों ने 81 लाख से अधिक की रिश्वत की मांग की थी. इसमें से 50 लाख देने का तय हुआ और ब्रम्हपुरी में संबंधित अधिकारी को ठेकेदार द्वारा रिश्वत की राशि सौपते ही रिश्वत प्रतिबंधक विभाग की टीम ने धरदबोचा. संबंधित अधिकारी के साथ मिले चंद्रपुर और नागपुर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी एसीबी की टीम ने उसी समय धरदबोचा. 

शिकायतकर्ता नागपुर निवासी है. जबकि आरोपी मृद व जलसंधारण कार्यालय जि.नागपुर के जिला जलसंधारण अधिकारी एवं प्रभारी प्रादेशिक जलसंधारण अधिकारी श्रेणी 1 कविजीत पाटिल 32,  मृद एवं जलसंधारण कार्यालय जि. चंद्रपुर के उपविभागीय जलसंधारण अधिकारी एवं प्रभारी जिला जलसंधारण अधिकारी श्रेणी 1 श्रावण शेंडे 46, मृद एव जलसंधारण कार्यालय जि.चंद्रपुर के विभागीय लेखाधिकारी श्रेणी 1 रोहित गौतम 35 है. 

सम्बंधित ख़बरें

Chandrapur: दवा लेने जा रहे 27 वर्षीय युवक को ट्रैवलर ने रौंदा, हादसे में दर्दनाक मौत; साथी गंभीर

डीजे के शोर ने ली कोख में पल रहे शिशु की जान! राजुरा में मातम में बदलीं खुशियां, दम्पति पर टूटा दुखों का पहाड़

Chandrapur News: सुधीर मुनगंटीवार की वसंत देशमुख से सदिच्छा मुलाकात, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

समृद्धि महामार्ग का होगा विस्तार! सेलडोह से चंद्रपुर तक बनेगा 204 किमी का नया एक्सप्रेसवे, जानें पूरा रूट

शिकायतकर्ता ठेकेदार ने मृद एवं जलसंधारण कार्यालय जि.नागपुर और जि. चंद्रपुर में कोल्हापुरी बांधों के सर्वेक्षण के काम का ठेका लिया था. इस काम का बिल की राशि जारी करने के एवज में तीनों आला अधिकारियों ने उससे कुल 81 लाख  2 हजार  536 रुपयों की रिश्वत मांगी थी. संबंधित ठेकेदार को यह राशि नहीं देनी थी उसने तुरंत रिश्वत प्रतिबंध विभाग नागपुर में इसकी शिकायत कर दी. 

रिश्वत प्रतिबंधक विभाग ने इस मामले की पहले जांच पडताल की और फिर आरोपियों को रंगेहाथ पकडने के लिए जाल बिछाया. आरोपी मृद एवं जलसंधारण कार्यालय जि. चंद्रपुर के उपविभागीय जलसंधारण अधिकारी एवं प्रभारी जिला जलसंधारण अधिकारी श्रेणी 1 श्रावण शेंडे 46 ने उसे ब्रम्हपुरी में तय की गई राशि में से 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के लिए ठेकेदार को बुलाया था. और टीम के सदस्य पहले से निगरानी रखे हुए थे. उन्होने श्रावण शेंडे द्वारा रिश्वत स्वीकारते ही उन्हें धरदबोचा. इसके अलावा इस मामले में सम्मिलित दोनों अन्य आरोपियों को उसी समय एसीबी की अलग अलग टीम ने धरदबोचा.

यह कार्रवाई रिश्वत प्रतिबंध विभाग के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला, नागपुर परिक्षेत्र के अप्पर पुलिस अधीक्षक मधुकर गीते के मार्गदर्शन में नागपुर रिश्वत प्रतिबंधक विभाग के पुलिस उपअधीक्षक अनामिका मिर्झापुरे के नेतृत्व में नागपुर रिश्वत प्रतिबंधक विभाग के पुलिस निरीक्षक सचिन मत्ते, सारंग मिराशी, प्रवीण लाकडे, चंद्रपुर रिश्वत प्रतिबंधक विभाग के जितेंद्र गुरूनुले, स.फौ. संतोष पंधरे, पु.हवा. विकास सायरे, पु.ना. सारंग बालपांडे, सुशील यादव, महिला पुलिस कर्मी बबिता कोकर्डे, गीता चौधरी, अस्मिता मेश्राम, करूणा सहारे, पु.सि. हरीश गांजरे, पु.ना. अमोल भक्ते, चंद्रपुर रिश्वत प्रतिबंधक विभाग के ना.पु. रोशन चांदेकर, संदेश वाघमारे, नरेश नन्नावरे, पु.सि. अमोल सिडाम, महिला पुलिस कर्मी पुष्पा काचोरे, चा. पु. सि. सतीश सिडाम ने की. 

Top officers caught taking bribe of 50 lakhs big action of bribery prohibition department

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2022 | 10:14 PM

Topics:  

  • big action
  • Chandrapur News
  • Chandrapur News Today

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.