-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- The District Remained Polluted For Most Of The Days In A Year Only 29 Days Were Healthy Days
एक वर्ष में अधिकांश दिनों में प्रदूषित रहा जिला, सिर्फ 29 दिन रहे स्वास्थ्यकारी दिन
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. वर्ष 2022 बीत तो गया लेकिन बीते वर्ष के 365 दिनों में से सिर्फ 29 दिनों का अपवाद छोड़ अन्य सभीं 336 दिन जिले में प्रदूषण की दृष्टि से चिंताजनक रहे. पर्यावरण का अध्ययन करने वाली स्थानीय ग्रीन प्लेनेट सोसायटी ने यहां केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा घोषित आंकड़ों का अध्ययन कर दिए गए ब्यौरे के अनुसार जिले में बीता वर्ष 2021 के मुकाबले सर्वाधिक रूप से प्रदूषण भरा रहा. सोसायटी ने दावा करते हुए कहा है कि, जिले में बीते वर्ष कुल 365 में से सिर्फ 29 दिन ही जिले के नागरिकों को स्वास्थ्यकर और शुद्ध हवा का लाभ मिला, शेष 336 में से 150 दिन प्रदूषण की दृष्टि से घातक तथा 22 दिन तो सर्वाधिक घातक साबित हुए.
सोसायटी ने कहा है कि, जिले में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी चंद्रपुर, घुग्घुस, राजुरा जैसे औद्योगिक क्षेत्र सर्वाधिक रूप से प्रदूषित साबित हुए. उन्होंने यह भी कहा है कि, आम तौर पर जिले में वर्षा काल के दौरान कम प्रदूषण देखा जाता रहा है, किंतु वर्ष 2022 में जुलाई, अगस्त, सितंबर जैसे वर्षाकालीन माह में भी कई दिन प्रदूषण भरे साबित हुए. जून, जुलाई माह में सभीं दिन, अगस्त में 31 में से 27 तथा सितंबर में 31 में से 17 दिन प्रदूषणयुक्त पाए गए.
सोसायटी ने आगे कहा है कि, शीत काल भी आम तौर पर स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर माना जाता है, किंतु जिले में प्रदूषण ने शीत कालीन दिनों को भी नहीं बख्शा है, जिले में अक्टूबर के 31 में से 23, नवंबर और दिसंबर में क्रमशः सभीं 30 और 31 दिन प्रदूषण भरे रहे. यही हाल ग्रीष्म काल का भी रहा. ग्रीष्मकाल में तीनों माह के कुल 120 दिनों में से सभीं दिनों में प्रदूषण चिंताजनक रूप तक देखा गया.
सम्बंधित ख़बरें
प्रदूषण से कब मिलेगी चंद्रपुर को राहत? विधायक मुनघंटीवार ने विधान सभा में उठाया मुद्दा
चंद्रपुर प्रदूषण पर सरकार सख्त, नागरिकों के स्वास्थ्य पर फोकस; सरकार ने मांगा तत्काल एक्शन
वेकोलि चंद्रपुर में भ्रष्टाचार व तानाशाही के खिलाफ इंटक का मौन प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन चेतावनी
चंद्रपुर में सांसों पर संकट: जनवरी के 31 में से 30 दिन रही ‘जहरीली’ हवा! जानें क्या कहते हैं आंकड़े
सोसायटी के अध्ययन के मुताबिक जिले में सर्वाधिक प्रदूषण के लिए चंद्रपुर ताप बिजलीघर जिम्मेदार है, अन्य औद्योगिक प्रदूषण के साथ साथ ही जिले में वाहनों की व्यस्ततम यातायात भी इसके लिए उतनी ही जिम्मेदार है.
उन्होंने कहा है कि, जिले में विगत 10 वर्ष से स्वास्थ्य संबंधी सर्वेक्षण नहीं हुआ है, पिछला स्वास्थ सर्वे वर्ष 2005 में हुआ था. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिले में श्वसन संबंधी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या प्रतिवर्ष बढती ही जा रही है. जिले में मरीजों में दमा, अस्थमा, टीबी, कैंसर, त्वचा रोग, नेत्र रोग के केसेस बढ़ते दिखाई दे रहे है, इसके लिए मुख्यतः बढ़ता प्रदूषण ही जिम्मेदार है.
The district remained polluted for most of the days in a year only 29 days were healthy days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














