आम पर्यटकों के लिए बंद था अलीझंझा गेट, वनकर्मी के रिश्तेदारों को कैसे मिली सफारी?

Tadoba Jungle Safari: ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के खडसंगी बफर क्षेत्र स्थित अलीझंझा गेट पर पर्यटन बंद होने के बावजूद वनकर्मी द्वारा रिश्तेदारों को जिप्सी से जंगल सफारी कराने का आरोप लगा है।
tadoba tiger reserve forest staff relatives jungle safari allegation
ताड़ोबा टाइगर रिजर्व(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पर्यटन बंद होने के बावजूद भाईदूज के दिन रिश्तेदारों को जिप्सी से जंगल सफारी कराने का आरोप लगा है।

  • यह कथित घटना ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के खडसंगी बफर क्षेत्र में सामने आई है।

  • पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग और अग्रिम आरक्षण के बाद ही सफारी का अवसर मिलता है।

Tadoba Forest Department: ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला खडसंगी बफर क्षेत्र के अलीझंझा गेट पर सामने आया है। आरोप है कि पर्यटन के लिए गेट बंद होने के बावजूद भाईदूज के दिन एक वनकर्मी ने अपने रिश्तेदारों को जिप्सी से जंगल सफारी कराई।

इस कथित घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या आम पर्यटकों के लिए पर्यटन के अलग नियम हैं और वनकर्मियों के रिश्तेदारों के लिए अलग? ताडोबा में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है।

निष्पक्ष और गहन जांच की मांग

हजारों रुपए खर्च करने की तैयारी के बावजूद कई पर्यटकों को सफारी का अवसर नहीं मिल पाता। इसके लिए उन्हें पहले से आरक्षण कराना अनिवार्य होता है। ऐसे में जिस दिन पर्यटन के लिए प्रवेश बंद हो, उस दिन वनकर्मियों के रिश्तेदारों को जंगल सफारी का अवसर कैसे मिला, यह सवाल चर्चा का विषय बन गया है।

अलीझंझा गेट पर कथित रूप से हुई यह घटना क्या केवल एक कर्मचारी की मनमानी है या इसके पीछे वरिष्ठ अधिकारियों की भी सहमति अथवा संरक्षण है, इस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले भी नियमों को दरकिनार कर इस तरह सफारी कराए जाने की चर्चाएं सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग उठ रही है।

tadoba tiger reserve forest staff relatives jungle safari allegation
वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने वाले 1,097 आरोपी चिन्हित, 224 सलाखों के पीछे

सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। इस प्रतिष्ठित वन क्षेत्र में नियमों का पालन सुनिश्चित करना वन विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में विभाग के ही कर्मचारियों पर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगना गंभीर मामला है। वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों ने वरिष्ठ वन अधिकारियों से अलीझंझा गेट के सीसीटीवी फुटेज, प्रवेश पंजिका, जिप्सी की जानकारी, अनुमति संबंधी दस्तावेजों और संबंधित कर्मचारी की भूमिका की जांच करने की मांग की है।

tadoba tiger reserve forest staff relatives jungle safari allegation
यवतमाल: कर्ज और फसल बर्बादी से परेशान किसान ने की आत्महत्या, दिवाली के दिन आंगन में नीम के पेड़ से लगाई फांसी

प्रवेश की अनुमति किसने दी?

  • पर्यटन बंद होने के बावजूद संबंधित जिप्सी को जंगल में प्रवेश कैसे मिला?

  • क्या गेट की प्रवेश पंजिका में वाहन की एंट्री दर्ज की गई थी?

  • क्या सफारी के लिए अधिकृत अनुमति ली गई थी?

  • संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी थी या यह घटना उनकी जानकारी के बिना हुई? इसकी जांच करने की मांग की जा रही है।