चंद्रपुर में दिखेगा 'ऑक्सफोर्ड' का नजारा! SNDT बनेगा महाराष्ट्र का पहला 'मॉडल कैंपस', जानें हाई-टेक सुविधाएं

SNDT University Chandrapur: चंद्रपुर में साकार हो रहा है ऑक्सफोर्ड जैसा मॉडर्न SNDT यूनिवर्सिटी कैंपस। जुलाई तक पूरा होगा काम, इलेक्ट्रिक बसों और एयरपोर्ट जैसी सड़कों से होगा लैस।
SNDT Women's University sub-center in Chandrapur (Visapur) to be completed by July 2026. Designed on Oxford University's theme with modern amenities.
एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

SNDT Women's University: चंद्रपुर शहर के बल्लारपुर मार्ग पर विसापुर में राज्य सरकार की सहायता से साकार हो रहे SNDT महिला विश्वविद्यालय के उपकेंद्र का निर्माण इसी वर्ष जुलाई माह तक पूर्ण किया जाएगा। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसी सुविधाओं से लैस यह इमारत तथा उसका परिसर मॉडल कैम्पस साबित होने का दावा किया जा रहा है।

एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय को श्रीमती नथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्वविद्यालय फिलहाल मुंबई में स्थित है तथा इसी विश्वविद्यालय का एक उपकेंद्र चंद्रपुर में साकार किया जा रहा है। यह भी उल्लेखनीय है कि,मुंबई स्थित SNDT महिला विश्वविद्यालय को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की मान्यता प्राप्त है।

वीसी से की गई समीक्षा

विसापुर में साकार हो रहे इस महिला विश्वविद्यालय के उपकेंद्र के निर्माण कार्यों का शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में विधायक सुधीर मुनगंटीवार, वाइस-चांसलर उज्ज्वला चक्रदेव रजिस्ट्रार नंदावडेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संभाजी माने,अधीक्षक अभियंता सोनाली चव्हाण, SNDT के प्रकल्प निदेशक इंगोले, उप रजिस्ट्रार बालू राठौड़, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता मुकेश टांगले, उप अभियंता संजोग मेंढे उपस्थित थे। इस बैठक में SNDT महिला विश्वविद्यालय के उप केंद्र में चल रहे अलग-अलग निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समूचे निर्माण कार्यों को उच्चतम गुणवत्ता के साथ जुलाई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य इमारत जून तक

बैठक में दी गयी जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की मुख्य इमारत का निर्माण जून तक पूर्ण किया जाएगा, विश्वविद्यालय परिसर में 100 केएलडी की क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी 30 जून तक पूरा हो जाएगा। गेस्ट हाउस बिल्डिंग नंबर-2 का कंस्ट्रक्शन 30 मई तक, इनडोर स्पोर्ट्स बिल्डिंग का काम 30 जुलाई तक और क्वार्टर बिल्डिंग का काम 30 अप्रैल तक पूरा करने की जानकारी अधिकारियों ने दी।

ऑक्सफोर्ड जैसा मॉडर्न कैंपस

बैठक में स्पष्ट किया गया कि, यूनिवर्सिटी कैंपस की कलर स्कीम ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरह रखी जा रही है। अंदर की सीमेंट सड़कों को एयरपोर्ट जैसे स्टैंडर्ड के हिसाब से डेवलप करने, और उन्हें जागरूक करने के लिए ज़ेबरा क्रॉसिंग और ट्रैफिक नियमों को डिज़ाइन करने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

बारिश का पानी संकलित करने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, साइनिंग बोर्ड को चंद्रपुर के इतिहास के हिसाब से रखने, ग्राउंड में थीम लाइटिंग और मॉडर्न साउंड सिस्टम लगाने पर भी चर्चा हुई। कैंपस में इलेक्ट्रिक बस की सुविधा देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रपोज़ल भेजने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com