Chandrapur News: इन्फंट जीजस सोसायटी, राजुरा द्वारा संचालित इन्फंट जीजस हाईस्कूल में विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और तकनीकी कौशल को मंच देने वाली रोबोटिक्स प्रदर्शनी उत्साहपूर्वक संपन्न हुई.कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न आधुनिक और उपयोगी रोबोटिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की.
प्रदर्शनी में रेन डिटेक्टर सेंसर फॉर क्लॉथ, स्मार्ट प्लांट हेल्थ मॉनिटर, दृष्टिहीनों के लिए स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट अलार्म क्लॉक, स्मार्ट हेल्मेट सेफ्टी सिस्टम, इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता देने वाला स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल रोबोट, एल्डरली फॉल डिटेक्शन एवं बेबी मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक टर्निंग एक्सीडेंट प्रिवेंशन तथा ऑटोमैटिक गैस लीकेज डिटेक्टर जैसे कई नवोन्मेषी प्रोजेक्ट शामिल थे.
विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से दैनिक जीवन की समस्याओं के तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए.रचनात्मकता और मेहनत की हुई सराहना इस प्रदर्शनी की संकल्पना संस्था के अध्यक्ष अभिजीत धोटे की थी, जिनके मार्गदर्शन में यह उपक्रम साकार हुआ.
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्याध्यापिका सिमरनकौर भंगू, मुख्याध्यापिका मंजुषा अलोने, मुख्याध्यापक रफीक अंसारी तथा रोबोटिक्स शिक्षा सहायक शाबास खान, विनोद नगराले, गीतांजली गेडाम एवं अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. संस्था के संस्थापक एवं पूर्व विधायक श्री सुभाष धोटे ने भी प्रदर्शनी का दौरा कर विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.