Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Property Tax: चंद्रपुर में टैक्स नहीं भरने वालो की संपत्ति होगी जब्त, नल कनेक्शन भी कटेंगे

चंद्रपुर महानगरपालिका ने संपत्ति कर नहीं भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए है। 15 फरवरी तक संपत्ति कर भरने के लिए कहा गया था लेकिन अब तक कई संपत्तिधारकों ने टैक्स जमा नहीं किया है...

  • By आकाश मसने
Updated On: Feb 18, 2025 | 07:53 AM

चंद्रपुर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंद्रपुर: राज्य में वित्तीय वर्ष 2024-25 का संपत्ति कर वसूलने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। संपत्ति कर का जल्द भरने के लिए नगर पालिकाएं और नगर परिषद उपभोक्ताओं को कई प्रकार की छूट भी दे रही है। बावजूद इसके लोग इसे लेकर सजग नहीं है। अब कई जगहों पर प्रशासन ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है।

चंद्रपुर महानगरपालिका ने 15 फरवरी तक बकाया सहित वित्तीय वर्ष 2024-25 का एकमुश्त संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को ऑनलाइन कर का भुगतान करने पर जुर्माने में 50 प्रतिशत की छूट व ऑफलाइन कर का भुगतान करने पर 45 प्रतिशत की छूट दी थी, लेकिन इसके बावजूद करदाताओं की संख्या काफी कम है। इस पर आयुक्त विपिन पालीवाल ने बकाया सहित संपत्तिकर का भुगतान करने वालों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए हैं।

15 फरवरी तक केवल 8734 ने चुकाया संपत्ति कर

जानकारी के अनुसार 15 फरवरी तक केवल 8734 संपत्ति मालिकों ने जुर्माना राहत का लाभ उठाया है। इसके बाद भी नगर निगम ऑनलाइन 25 प्रतिशत और ऑफलाइन 22 प्रतिशत छूट दे रहा है। नगर पालिका को सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं, क्योंकि छूट दिए जाने के बावजूद नागरिक संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने के इच्छुक दिख रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मनपा चुनाव से पहले संभाजीनगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

संभाजीनगर में प्रचार अनुमतियों के लिए ‘एक खिड़की’ व्यवस्था सफल; 238 आवेदन प्राप्त

मुद्दे मौजूद, लेकिन जनाधार नहीं: संभाजीनगर में कांग्रेस-एनसीपी की चुनौती; मनपा चुनाव में उत्साह गायब

लाडली बहनों को निराशा, नवंबर के बाद सन्नाटा, दिसंबर–जनवरी की किश्तें अटकी; महिलाएं आर्थिक तंगी में

नगर निगन ने बनाई 15 टीमें, हर दिन 10 संपत्ति मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश

नगर निगम ने टैक्स वसूली के लिए 15 टीमें नियुक्त की हैं और प्रत्येक टीम को प्रतिदिन कम से कम 10 संपत्ति मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने और संपत्ति जब्त करने के साथ ही पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। ऑफलाइन पेनल्टी छूट 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी व कर भुगतान को सुविधाजनक बनाने के लिए संपत्ति कर भुगतान कार्यालय 31 मार्च तक प्रत्येक अवकाश के दिन भी खुला रहेगा।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

चंद्रपुर नगर निगम उन संपत्ति कर बकाएदारों से अपील कर रहा है, जो अभी भी अपनी संपत्तियों से वित्तीय आय प्राप्त कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया करों का भुगतान करें और नगर निगम द्वारा जब्ती की कार्रवाई से बचें।

Property of those who do not pay tax in chandrapur will be seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2025 | 07:53 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News
  • Property Tax

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.