Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में 46 साल पुराने ‘नया चंद्रपुर’ प्रोजेक्ट को 144 करोड़ की मंजूरी, विकास को मिली नई रफ्तार

  • Author By Manishkumar Mishra | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 07, 2026 | 08:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

New ChandrapurProject Funding: चंद्रपुर शहर के बाहरी क्षेत्र में पश्चिमी छोर पर स्थित परिसर में बहुप्रतीक्षित नया चंद्रपुर परियोजना के लिए अंततः राज्य सरकार ने 144 करोड़ की निधि मंजूर किया है। इस संदर्भ में गृहविभाग ने 31 मार्च को एक अध्यादेश जारी कर निधि का वितरण भी कर दिया है।इस मंजूर निधि से नया चंद्रपुर परियोजना के तहत आने वाले शहर के बाहरी क्षेत्र के दाताला, कोसारा, देवाड़ा आदि गांवों में बुनियादी सुविधाओं के साथ बड़े पैमाने पर विकास कामों की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि, नए चंद्रपुर शहर का विकास सिर्फ़ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक बड़ा कॉन्सेप्ट माना जा रहा था जो चंद्रपुर के बढ़ते शहरीकरण को सही दिशा देने वाला कहलाया जा रहा था। नियोजनबद्ध विकास एवं विस्तार के साथ आधुनिक मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रखने वाले इस परियोजना का शहर के नागरिकों की ओर से काफी वर्षों से इंतजार था। इस संकल्पना को पूर्ण करने की दिशा में विधायक सुधीर मुनगंटीवार निरंतर प्रयासरत थे।

राज्य सरकार के गृहविभाग ने इस बारे में 31 मार्च को एक सरकारी अध्यादेश जारी कर इस प्रोजेक्ट को 144 करोड़ की न सिर्फ़ मंज़ूरी दी, बल्कि फंड बांटने का प्रोसेस भी पूरा कर लिया है, जिससे अब नया चंद्रपुर परियोजना के तहत आने वाले क्षेत्र के विकास को रफ़्तार मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस मंजूरी को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जा रहा है जो चंद्रपुर के भविष्य का नया ब्लूप्रिंट होगा।46 साल पुरानी योजनास्मरण रहे कि, राज्य सरकार के नगर विकास मंत्रालय ने वर्ष 1980 को इस नया चंद्रपुर शहर परियोजना को मंजूरी दी थी तथा इसे पूर्ण करने के लिए महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं परिसर विकास अर्थात म्हाडा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में 2.61 लाख मवेशियों की ईयर टैगिंग पूरी, बिना बारकोड न बिक्री होगी, न मिलेंगे सरकारी लाभ

अमरावती: यशोदा नगर में देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, दामिनी पथक की छापेमारी में 2 महिलाएं रेस्क्यू, 3 गिरफ

किंडगीपार में शराबबंदी आंदोलन हुआ हिंसक: पुलिस पर पथराव, 6 अधिकारी और 35 कर्मचारी घायल, 90 लोगों पर केस दर्ज

अमरावती पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, 6 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद विश्रोली से लापता 3 बच्चे सुरक्षित बरामद

इस प्रोजेक्ट के लिए म्हाडा ने 1391.71 हेक्टेयर एरिया के लिए एक नियोजनबद्ध विकास का प्रारूप तैयार किया था जिसमें 40 किमी से अधिक लंबी सड़कें, इराई नदी पर पुल, अच्छी वॉटर सप्लाई स्कीम, बाहरी बिजली, अच्छी तरह से बना सीवेज सिस्टम और ज़मीन अधिग्रहण जैसे बेसिक और ज़रूरी कामों का समावेश था।

इनमें से कुछ काम अब तक पूर्ण किये गए थे लेकिन, इन कामों के 14 साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद, सड़कों की खराब हालत, इंफ्रास्ट्रक्चर की गिरावट और लोगों को हो रही मुश्किलों का मुद्दा गंभीर हो गया था।नया चंद्रपुर प्रोजेक्ट को 144 करोड़ से अधिक का निधि मंजूर किये जाने से अब इस प्रोजेक्ट के तहत आने वाले क्षेत्रों में सड़कों के रेनोवेशन, मॉडर्न स्ट्रीट लाइट और दूसरे सभी इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों की शुरुआत का रास्ता साफ हो गया है।

New chandrapur project 144 crore funds sanctioned infrastructure growth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 07:52 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.