चंद्रपुर में बाघों की दहशत से खेतों में जाने से डर रहीं महिलाएं, नीलम गोरहे का गणेश नाईक पर तीखा हमला

Neelam Gorhe Chandrapur Visit: चंद्रपुर के नवरगांव में बाघों की दहशत और धान संकट से जूझ रहे किसानों से मिलीं नीलम गोरहे ने गणेश नाईक पर निशाना साधते हुए शीत सत्र में मुद्दा उठाने का भरोसा दिया।
Chandrapur Tiger Terror Farmers
नीलम गोरहेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शिवसेना नेता डॉ. नीलम गोरहे ने चंद्रपुर के नवरगांव में किसानों से मुलाकात की।

  • किसानों ने धान नुकसान, बोनस और एकमुश्त आर्थिक सहायता लंबित होने की शिकायत की।

  • सौर कृषि बिजली शाम चार बजे तक मिलने से सिंचाई में परेशानी बताई गई।

  • बाघों की दहशत पर गोऱ्हे ने वन मंत्री गणेश नाईक से अपने विभाग पर ध्यान देने को कहा।

Chandrapur Tiger Terror Farmers: महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वन मंत्री गणेश नाईक के बीच की सियासी रस्साकशी के बीच शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता डॉ. नीलम गोरहे ने नाईक पर निशाना साधा है।

चंद्रपुर के सिंदेवाही स्थित नवरगांव में धान की फसल के संकट और बाघों की दहशत से परेशान किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचीं गोहें ने वन विभाग पर निष्क्रय होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दूसरों के काम में दखल देने के बजाय वन मंत्री को अपने विभाग के कामकाज पर ध्यान देना चाहिए।

नीलम गोरहे शीत सत्र में उठाएंगे मुद्दा

किसानों के खेतों में जाकर धान की फसल का जायजा लिया। किसानों ने फसल नुकसान, धान बोनस और एकमुश्त आर्थिक सहायता लंबित होने की शिकायत की।

सौर ऊर्जा से मिलने वाली कृषि बिजली शाम चार बजे तक ही उपलब्ध होने से सिंचाई में परेशानी होने की बात भी कही।

नीलम गोरहे ने इन मांगों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे तक और उपमुख्यमंत्री पहुंचाने का भरोसा दिया। शीतकालीन सत्र में मुद्दा उठाने का भी आश्वासन दिया।

वन मंत्री गणेश नाईक पर साधा निशाना

बाघों की दहशत के कारण महिलाओं के लिए खेतों में काम करने जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग की ओर से प्रभावी उपाय नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।

इस पर वन मंत्री को निशाने पर लेते हुए नीलम गोरहे ने कहा कि दूसरों के काम में दखल देने के बजाय उन्हें अपने विभाग पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त बढ़ाने, बाघों की गतिविधियों की समय पर सूचना देने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की जरूरत बताई।

Chandrapur Tiger Terror Farmers
पहले पटाखे हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करते थे आतिशबाजी पर बहस के बीच नागपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

मथुरा प्रकरण की पीड़िता के साथ मनाई दिवाली

दौरे के दौरान नीलम गोरहे ने 1972 के ऐतिहासिक मथुरा अत्याचार प्रकरण की पीड़िता से भी मुलाकात की और उनके परिवार के साथ दिवाली मनाई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने शासन और जिला प्रशासन की सराहना की। परिवार के एक युवक की लंबित नौकरी के मुद्दे पर जिलाधिकारी से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।

शिवसेना की ओर से क्षेत्र में 500 सहायता किट वितरित

भूमिहीन खेत मजदूरों ने भी रोजगार की समस्या रखी। नीलम गोरहे ने रोजगार गारंटी योजना के तहत काम उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। शिवसेना की ओर से क्षेत्र में 500 सहायता किट वितरित की गई।

किसानी की समस्याओं, धान बोनस, रोजगार, बिजली आपूर्ति और वन्यजीवों के हमलों से सुरक्षा के मुद्दों पर शासन तथा विधिमंडल में लगातार आवाज उठाई जाएगी। दौरे का नियोजन शिवसेना जिला प्रमुख बंडू हजारे सहित जिले के पदाधिकारियों ने किया, स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग और ग्रामसेवकों ने भी सहयोग किया।