NEET Paper Leak पर चंद्रपुर में माकपा का प्रदर्शन; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एनटीए को भंग करने की मांग
Chandrapur NEET Paper Leak: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर चंद्रपुर में माकपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने एनटीए को भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
- Written By: रूपम सिंह
नीट पेपर लीक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Chandrapur NEET Paper Leak Protest: देशभर में चर्चित नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) चंद्रपुर की ओर से शनिवार को जिलाधिकारी को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी ने इस मामले को लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए शिक्षा व्यवस्था पर से लोगों का विश्वास डगमगाने की बात कही। ज्ञापन में कहा गया कि कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है। मामले में कुछ निजी कोचिंग
क्लास संचालकों, प्राध्यापकों, दलालों तथा अन्य संबंधित लोगों की संलिप्तता सामने आने की खबरें गंभीर चिंता का विषय हैं। शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में भ्रष्ट तरीकों से पैसा कमाने के लिए विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने नीट पेपर लीक मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही संबंधित कोचिंग क्लास संचालकों, प्राध्यापकों, दलालों और दोषियों को कड़ी सजा देने, विद्यार्थियों को गुमराह करने वाले कोचिंग संस्थानों के लाइसेंस रद्द करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की गई।
सम्बंधित ख़बरें
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
यह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
स्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
मेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
यह भी पढ़ें:- बाल विवाह का सनसनीखेज खुलासा: चंद्रपुर में नाबालिग पत्नी बनी मां, अस्पताल में खुला राज; पति पर पॉक्सो केस दर्ज
एनटीए को भंग करें
पार्टी ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को देखते हुए सरकार को उन्हें न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को भंग करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन सौंपते समय पार्टी के जिला सचिव राजेश पिंजरकर, सचिव मंडल सदस्य अरुण भेलके, शारदा लेनगुडे, प्रमोद गोडघाटे, परशुराम थोडासे, अनिल येनकर तथा वंदना बडवाईक उपस्थित थे। पार्टी ने चेतावनी दी है कि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
