CM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अपने पैतृक गांव चंद्रपुर, दुर्गा माता मंदिर में की पूजा और बचपन की यादें की ताजा

CM Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने पैतृक गांव चंद्रपुर (मूल) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति दी और परिजनों व ग्रामीणों से मुलाकात की।
CM Devendra Fadnavis Visits Ancestral Village Chandrapur
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दुर्गा माता मंदिर शतचंडी में यज्ञ करते हुए (सोर्स- X @Dev_Fadnavis)
Updated on

CM Devendra Fadnavis Visits Ancestral Village Chandrapur: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हाल ही में चंद्रपुर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव मूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में दर्शन किए और वहां आयोजित 'शतचंडी यज्ञ' में पूर्णाहुति देकर राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस भावुक और आध्यात्मिक दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और अपने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।

बचपन की यादें हुईं ताजा

अपने पैतृक गांव के दौरे को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि अपने पैतृक गांव मूल की हर यात्रा उनके मन को बेहद भावुक कर देती है। बचपन में इस पावन भूमि पर बिताए गए दिन और उनसे जुड़ी अनगिनत यादें एक बार फिर उनके मन में ताजा हो गई हैं।

परिजनों और स्थानीय लोगों से की मुलाकात

इस दौरे के दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री शोभाताई फडणवीस, अपने परिवार के सदस्यों, भाई-बहनों और स्थानीय नागरिकों के साथ समय बिताया। उन्होंने इन पलों को अपने लिए अविस्मरणीय और अनमोल बताया। इस दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन और भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने गांव के सुपुत्र का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ऋणानुबंध और अधिक मजबूत करता है

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस पवित्र भूमि पर आने का हर अवसर मेरा इस मिट्टी से जुड़ाव और ऋणानुबंध को और अधिक मजबूत कर देता है। माता के चरणों में प्रार्थना कर जो आत्मिक शांति मिली, वह शब्दों से परे है।

Navbharat Live
navbharatlive.com