Chandrapur News: चंद्रपुर के चांदा क्लब ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कृषि, पशुपक्षी प्रदर्शनी एवं मिनी सरस हिराई महोत्सव-2026 में चिमूर तहसील के मासल गांव की नारी शक्ति महिला प्रभाग संघ को एक करोड़ रुपये का धनादेश देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पालकमंत्री डॉ. अशोक उईके एवं सांसद प्रतिभा धानोरकर के हाथों यह धनादेश प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह और गर्व का वातावरण है।
महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना रहा। धनादेश प्राप्त करते समय तहसील अभियान प्रबंधक अर्चना बोनसुले, प्रभाग समन्वयक हेमचंद बोरकर सहित महिला समूह की सदस्याएं उपस्थित थीं।
मासल गांव की महिलाओं की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, एकजुटता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।