चंद्रपुर में 3 प्रमुख सड़कों से हटेंगे अतिक्रमण? मनपा ने शुरू की सीमांकन की तैयारी

Chandrapur Road Encroachment: चंद्रपुर मनपा ने यातायात समस्या दूर करने के लिए तीन प्रमुख सड़कों की माप और सीमांकन कराने की पहल की है। सड़कों की वास्तविक चौड़ाई तय होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
chandrapur road encroachment survey boundary demarcation
चंद्रपुर महानगरपालिका(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चंद्रपुर महानगरपालिका ने यातायात की समस्या दूर करने के लिए तीन प्रमुख सड़कों की माप और सीमांकन कराने की पहल की है।

  • मित्रनगर चौक से आकाशवाणी, त्रिमूर्ति चौक होते हुए सोमय्या पॉलिटेक्निक कॉलेज चौक तक के मार्ग की निर्धारित चौड़ाई 25 मीटर है।

  • वडगांव फाटा से रुद्र कलश ट्रेडिंग कंपनी होते हुए सोमय्या पॉलिटेक्निक तक की सड़क 18 मीटर चौड़ी निर्धारित है।

Chandrapur Municipal Corporation: चंद्रपुर शहर में यातायात की समस्या दूर करने और स्वीकृत विकास योजना के अनुसार सड़कों का विकास करने के लिए महानगरपालिका ने तीन प्रमुख मागों की माप और सीमांकन कराने की पहल की है। इन सड़कों के दोनों ओर बड़े पैमाने पर हुए अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा महानगरपालिका ने 21 सितंबर को उपविभागीय अधिकारी को पत्र भेजकर राजस्व विभाग के माध्यम से सड़कों की माप कर सीमाएं निर्धारित करने का है।

पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र की चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद सीमांकन अभियान शुरू किए जाने की संभावना है। इनमें मित्रनगर चौक से आकाशवाणी, त्रिमूर्ति चौक और सोमय्या पॉलिटेक्निक कॉलेज चौक तक का मार्ग, वडगांव फाटा से रुद्र कलश ट्रेडिंग कंपनी होते हुए सोमय्या पॉलिटेक्निक तक जाने वाली सड़क तथा अमृतसर होटल से डॉ. पंजाबराव देशमुख विद्यालय तक का मार्ग शामिल है। महानगरपालिका के अनुसार, स्त्रीकृत विकास योजना में इन सड़कों की चौड़ाई अधिक निर्धारित है, लेकिन अतिक्रमण के कारण वास्तविक चौड़ाई कम हो गई है।

chandrapur road encroachment survey boundary demarcation
नागपुर स्नातक चुनाव की कमान विकास ठाकरे के हाथों में, पर क्या खुद वोटर हैं कांग्रेस नेता? नागपुर में चर्चा तेज

25 मीटर की सड़क रह गई संकरी

मित्रनगर से जिला स्टेडियम आकाशवाणी, त्रिमूर्ति चौक और सोमय्या पॉलिटेक्निक तक जाने वाली सड़क की निर्धारित चौडाई 25 मोटर (करीब 75 फीट है। इसके दोनों और मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निर्माण होने से सड़क संकरी हो गई है। बढ़ते यातायात के कारण यहां दुर्घटनाओं कर खतरा भी बढ़ गया है। इसी तरह वडगांव फाटा से रुद्र कलश ट्रेडिंग कंपनी होते हुए सोमय्या पॉलिटेक्निक तक के मार्ग की चौड़ाई 18 मीटर (करीब 54 फीट), जबकि अमृतसर होटल से डॉ. बाबासाहेब आबेडकर सभागृह होते हुए डॉ. पंजाबराव देशमुख विद्यालय तक के मार्ग की चौड़ाई 15 मीटर (करीब 45 पफीट) निर्धारित है।

chandrapur road encroachment survey boundary demarcation
नासिक त्र्यंबकेश्वर कुंभ ध्वजारोहण तैयारियों पर आयुक्त शेखर सिंह व कलेक्टर आयुष प्रसाद सख्त, दिए कड़े निर्देश

एक महीने से पत्र पर कार्रवाई का इंतजार

से विलंब हुआ महानगरपालिका प्रशासन ने सड़कों की सीमाएं स्क्ट करने के लिए राजस्व विभाग से माप और सीमाकन कराने की मांग की है। हालांकि, करीब एक महीने बाद भी उपविभागीय अधिकारी कार्यालय की ओर से कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, एसआईआर, पदवीधर चुनाव और सूखे से संबंधित समीक्षा बैठकों के कार के कारण अधिकारियों की व्यस्तता से विलंब है।

चंद्रपुर की विस्तारित क्षेत्र विकास योजना 2 अप्रैल 1999 को मंजूर हुई थी और 15 अगस्त 1999 से लागू की गई इसके बाद संशोधित विकास योजना 29 दिसंबर 2023 को मंजूर हुई, जो 7 फरवरी 2024 से लागू है। सीमांकन पूरा होने के बाद महानगरपालिका को संबंधित सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने में आखनी होगी। शहर में सड़कों को यातायात के लिए खुला करने की संभावित कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हलबल बढ़ गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com