नागपुर विदर्भ में चार दिन से बादलों का डेरा, अगले दो दिन कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

Nagpur Weather Update: नागपुर में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने विदर्भ में अगले 2 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। गोंदिया और गड़चिरोली में भारी बारिश के आसार हैं।
Rain continues in Nagpur
नागपुर में बारिश का दौर जारीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Nagpur Rain Weather Forecast: नागपुर विदर्भ में पिछले चार दिनों से बादलों का डेरा बना हुआ है। नागपुर शहर में भी पिछले दो दिनों से बारिश ने फिर जोर पकड़ा है। शनिवार दोपहर अचानक काले बादल घिर आए और करीब 1 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। शहर के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार शाम 5.30 बजे तक नागपुर में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की गिरावट आई।

Rain continues in Nagpur
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

अगले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान विदर्भ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। रविवार को गोंदिया तथा सोमवार को गड़चिरोली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। विदर्भ के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से सामान्य बारिश का दौर जारी रह सकता है।

ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 8.30 बजे तक विदर्भ में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश ब्रह्मपुरी में दर्ज की गई। इसके अलावा कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में अगले चार दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने से मौसम सुहावना बना रह सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com