घर आने से टोका तो सनका आशिक! चंद्रपुर में गर्लफ्रेंड की मां का फोड़ा सिर, बेटी को धक्का देकर फरार

Chandrapur Assault Case: चंद्रपुर के रामनगर थाना क्षेत्र में घर आने से मना करने पर युवक ने कथित तौर पर युवती की मां पर लकड़ी के चम्मच से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Chandrapur Youth Attacks Girlfriend Mother
चंद्रपुर के युवक ने गर्लफ्रेंड की मां पर हमला कियासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चंद्रपुर के राजीव गांधी नगर में सुबह करीब 10 बजे हुई घटना।

  • घर आने से मना करने पर युवक और महिला के बीच विवाद।

  • लकड़ी के चम्मच से सिर पर वार करने का आरोप।

  • मां को बचाने पहुंची बेटी को भी धक्का दिया।

  • रामनगर पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

Chandrapur Youth Attacks Girlfriend Mother: चंद्रपुर के रामनगर थाना क्षेत्र में घर आने से मना करने के विवाद में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी परिचित युवती की मां के सिर पर लकड़ी के चम्मच से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई युवती को भी धक्का देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

घर आने से मना करने पर हुआ विवाद

चंद्रपुर शहर, घर आने से मना करने की बात पर हुए विवाद में एक युवक ने कथित तौर पर युवती की मां पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने घर में रखे लकड़ी के चम्मच से महिला के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची युवती को भी धक्का देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना रामनगर पुलिस थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर की है।

सुबह युवती के घर पहुंचा था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी नगर निवासी 21 वर्षीय युवती शासकीय आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उसकी पिछले करीब एक वर्ष से अक्षय उराडे नामक युवक से मित्रता थी। दोनों के बीच नियमित रूप से फोन पर बातचीत होती थी।

इस बात की जानकारी युवती की मां को थी। उन्होंने बेटी को समझाते हुए युवक से बातचीत नहीं करने की हिदायत दी थी।

घटना वाले दिन युवती की मां कैटरिंग के काम से और पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे। सुबह करीब 10 बजे अक्षय युवती के घर पहुंचा। युवती ने उसे घर आने पर आपत्ति जताते हुए वापस जाने को कहा, लेकिन आरोप है कि वह वहीं बैठा रहा। इसी दौरान युवती स्नान करने चली गई।

Chandrapur Youth Attacks Girlfriend Mother
सोनिया गांधी के आरोपों पर अन्ना हजारे का पलटवार, बोले- BJP और RSS से मेरा कोई संबंध नहीं

मां से विवाद के बाद सिर पर किया वार

कुछ समय बाद युवती की मां काम से घर लौटीं। घर में अनजान युवक को देखकर उन्होंने उससे पूछताछ की। इसी बात को लेकर महिला और अक्षय के बीच विवाद शुरू हो गया। आवाज सुनकर युवती बाहर आई तो दोनों के बीच बहस बढ़ चुकी थी।

आरोप है कि गुस्से में आए अक्षय ने घर में रखा लकड़ी का चम्मच उठाकर महिला के सिर पर वार कर दिया। मां को बचाने के लिए आगे आई युवती को भी उसने धक्का दिया और वहां से भाग निकला। हमले में महिला के सिर से खून बहने लगा।

Chandrapur Youth Attacks Girlfriend Mother
अकोला नांदेड़-एलटीटी एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनों की कोच संरचना में बड़ा बदलाव! 19 दिसंबर से जुड़ेगा स्लीपर कोच

रामनगर पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद युवती ने अपने पिता को फोन कर पूरी जानकारी दी। परिजन घायल महिला को लेकर रामनगर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

युवती की शिकायत के आधार पर रामनगर पुलिस ने आरोपी अक्षय उराडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।