सोनिया गांधी के आरोपों पर अन्ना हजारे का पलटवार, बोले- BJP और RSS से मेरा कोई संबंध नहीं

Anna Hazare BJP RSS Allegations: सोनिया गांधी की किताब में BJP-RSS से समर्थन के दावे पर अन्ना हजारे का पलटवार। बोले- किसी दल से संबंध नहीं, देश ही सर्वप्रथम।
Anna Hazare hits back at Sonia Gandhi's allegations; denies any links to the BJP-RSS
सोनिया गांधी, अन्ना हजारेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सोनिया गांधी के आरोपों पर अन्ना हजारे का पलटवार, बीजेपी-RSS से संबंधों से किया इनकार।

  • अन्ना बोले- देश पहले, किसी राजनीतिक दल से मेरा लेना-देना नहीं।

  • संजय राउत ने कांग्रेस में परिवारवाद के आरोपों को गलत बताया।

Anna Hazare Sonia Gandhi Controversy: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव' में दावा किया है कि वरिष्ठ समाजसेवक अन्ना हजारे ने बीजेपी और आरएसएस के साथ मिलकर मनमोहन सरकार गिराई थी। इन दावों पर अन्ना ने पलटवार किया है।

उन्होंने सोनिया के दावों को झुठलाते हुए कहा है कि उनका बीजेपी-आरएसएस या किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। वह किसी राजनीतिक पार्टी के बारे में नहीं सोचते। उनके लिए समाज और देश सबसे पहले हैं। उन्होंने सोनिया को सलाह दी है कि देश के बारे में सोचिए और संकीर्ण मानसिकता मत रखिए।

सोनिया गांधी की किताब में अन्ना के साल 2011-12 के 'इंडिया

अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन का जिक्र है। उन्होंने लिखा है कि आंदोलन के कुछ प्रमुख लोगों ने बाद में बताया था कि इसे बीजेपी और आरएसएस ने पर्दे के पीछे से समर्थन दिया था। इस किताब को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इसके जवाब में अन्ना ने कहा कि वे बीजेपी-आरएसस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते। मैं समाज और देश के लिए काम करता हूं। मेरा किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

मेरे लिए मेरा देश ही सर्वप्रथम है। साल 2014 में यूपीए सरकार के चुनाव हारने के मुद्दे पर उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह कहने का क्या आधार है कि उनके आंदोलन के कारण मनमोहन सिंह के नेतृत्ववाली यूपीए सरकार चुनाव हारी थी? उन्होंने अब तक सोनिया को नहीं देखा और न मिले हैं। सोनिया का दावा गलत है। बिना किसी ठोस आधार के इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है। किसी जवाबदेह व्यक्ति को जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए। इससे उस व्यक्ति की छवि पर असर पड़ता है।

Anna Hazare hits back at Sonia Gandhi's allegations; denies any links to the BJP-RSS
महाराष्ट्र के तीन समुद्र तटों को मिला अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग अवॉर्ड, देश में बढ़ा राज्य का गौरव

परिवारवाद का आरोप गलत - राऊत

बीजेपी कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगती रही है। इस पर सांसद संजय राऊत ने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है कि कांग्रेस में गांधी परिवार से बाहर के लोगों को पद नहीं मिलता है। क्या लाल बहादुर शास्त्री, पी।वी। नरसिम्हा राव और डॉ। मनमोहन सिंह जैसे नेता गांधी परिवार के थे। वे गांधी परिवार से नहीं थे, फिर भी वे देश के प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद तक पहुंचे।

Anna Hazare hits back at Sonia Gandhi's allegations; denies any links to the BJP-RSS
सुनेत्रा पवार गुट के 22 विधायक पार्टी छोड़ेंगे, राउत ने फोड़ा बम, शरद पवार गुट करेगा खेला

ग्राम योगी में होगा काम का खुलासा : हजारे

अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धि में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनके बारे में क्या लिखता या कहता है। लोगों को देश की हालत और समाजिक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। सूखे जैसी समस्याओं पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली किताब अन्ना हजारे: ग्राम योगी लिखी जा रही है। लोगों को इसे पढ़ना चाहिए, ताकि उन्हें उनके काम और सोच के बारे में जानकारी मिल सके।