चंद्रपुर: ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा महानगर; भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
रामनवमी के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जय श्रीराम के जयकारों के साथ भक्ति गीत गाए गए।
Chandrapur Ram Navami News: चंद्रपुर में रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीरामचंद्र जन्मोत्सव समिति द्वारा शहर में निकाली गई शोभायात्रा ने नगरवासियों में उत्साह और भक्ति का माहौल पैदा कर दिया। युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और बालक-वालिकाओं ने “रामजी की सवारी, रामजी की लीला है न्यारी” और “मेरे सरकार आए हैं” जैसे भक्ति गीतों पर थिरकते हुए भाग लिया।
शोभायात्रा कालाराम मंदिर से प्रारंभ होकर जटपुरा गेट और कस्तुरबा रोड होते हुए पुनः कालाराम मंदिर तक निकाली गई। रैली में जय श्रीराम के जयघोष के बीच बजरंग दल, वीएचपी और अन्य रामभक्त सामाजिक कार्यकर्ता भगवा ध्वज लहराते हुए शामिल थे।
इस अवसर पर विभिन्न झांकियां और चलचित्र भी आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी लक्ष्मीबाई और राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमानजी, सीताहरण, शबरी के बेर चखना आदि की झांकियां शामिल थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: बल्लारपुर ग्राम पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर नाराजगी, 7 पंचायतों में एक भी सीट नहीं
बाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल
माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पुरातन कालाराम मंदिर में अग्र पूजा का सम्मान पालेवार समाज को दिया गया। विधायक सुधीर मुनगंटीवार, विधायक किशोर जोरगेवार, पूर्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष हंसराज अहिर, महापौर संगीता खांडेकर, जिल्हाधिकारी विनय गौडा और भागवताचार्य मनीष महाराज ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।
शोभायात्रा में शहर के विभिन्न समाजों के नागरिक फुलमाली, बंजारा, बोहरा, मुस्लिम, माहेश्वर, तेली, सिख, वाल्मीकि, जैन, गोंड, मातंग और अन्य ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की और शोभायात्रा के बाद सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया।
विभिन्न संस्थाओं द्वारा रैली के दौरान पानी, शरबत और महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिससे भक्तजन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पर्व का आनंद ले सके।
