Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामनवमी के अवसर पर भगवा रंग से रंगा चंद्रपुर, कालाराम मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जानें पूरा रूट

Chandrapur Ram Navami: चंद्रपुर के ऐतिहासिक कालाराम मंदिर से आज निकलेगी भव्य रामनवमी शोभायात्रा। 25 आकर्षक झांकियां और 100 स्वागत द्वारों से सजा शहर। जानें समय और पूरा मार्ग।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 26, 2026 | 11:40 AM

रामनवनी का उत्साह (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kalaram Mandir Shobhayatra Route: पिछले 48 वर्षों से रामनवमी के अवसर पर चंद्रपुर के ऐतिहासिक कालाराम मंदिर समाधि वार्ड से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष गुरूवार 26 मार्च की शाम 5 बजे श्रीकालाराम मंदिर देवस्थान एवं शोभायात्रा समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर चंद्रपुर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है।

इसमें सकल हिन्दू समाज ,सामाजिक संगठन, गणेश मंडल, दुर्गा मंडल, भजन मंडली एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान भाग ले रहे हैं तथा विभिन्न कलाकृतियां एवं झाकियां तैयार की गई हैं। इसके अलावा, जुलूस मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। पिछले कई वर्षों से रामनवमी के अवसर पर सामाजिक समरसता प्रदर्शित करने के लिए शोभायात्रा निकाली जाती रही है और इस वर्ष भी श्रीकालाराम मंदिर देवस्थान एवं शोभायात्रा समिति ने उस परंपरा को जारी रखा है।

जगह-जगह होगा स्वागत

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में पहली बार 25 विविध और आकर्षक झांकियां शामिल की जाएगी। जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रसंगों का सजीव चित्रण किया जाएगा। यह जानकारी श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने आयोजित पत्र परिषद में दी। उन्होंने बताया कि, इस शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रसंगों की झांकियों के अलावा अन्य झांकियों को लेकर विचार किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

राजस्व खुफिया निदेशालय का बड़ा खुलासा: 139 करोड़ की सीमा शुल्क चोरी में दुबई कारोबारी गिरफ्तार

नासिक: देवेंद्र फडणवीस की पहल पर श्रमिक जागरूकता अभियान, कुंभ कार्यों में लगे मजदूरों को मिला सुरक्षा कवच

अकोला-वाशिम में 16 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, साहूकारों की खुली पोल, ऑफिसों से मिला अवैध दस्तावेजों का ढेर

नासिक: नई प्रशासनिक इमारत में पहली बार पेश हुआ जिला परिषद बजट, ग्रामीण विकास पर जोर

गुरुवार, 26 मार्च को रामनवमी के दिन शाम ठीक 5 बजे कालाराम मंदिर, समाधि वार्ड से शोभायात्रा आरंभ होगी, जो गांधी चौक, जटपुरा गेट, कस्तूरबा रोड होते हुए गिरनार चौक तक जाएगी और पुनः कालाराम मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन होगा। शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। आयोजकों द्वारा बताया गया कि कालाराम मंदिर से जटपुरा और कस्तूरबा रोड मार्ग पर, गिरनार चौक व समाधि वार्ड तक करीब 100 स्वागत द्वार हैं।

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक सेवा संस्थाओं की ओर से सेवा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद, शीतल जल व शरबत की व्यवस्था की जाएगी। समिति द्वारा करीब 15 हजार भगवे झेंडे का वितरण किया जाएगा। इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई है।

बड़ी संख्या में शामिल होंगे रामभक्त

शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रामभक्त शोभायात्रा में भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि, शोभायात्रा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्वयंसेवकों की टीम व्यवस्था संभालेगी और आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जाएगा। शोभायात्रा का समापन कालाराम मंदिर में महाप्रसाद वितरण के साथ होगा। शहर में रामनवमी उत्सव विविध जगह आयोजन होते है।

यह भी पढ़ें – Nagpur: श्रीराम नवमी पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 30000 कार्यकर्ता संभालेंगे मोर्चा, जानें पूरी टाइमलाइन

ऐसे में समिति ने सभी से अपील की है कि, उनके कार्यक्रम दोपहर तक संपन्न कराए और शाम को शोभायात्रा में शामिल होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं, ऐसा अनुरोध समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष शैलेश बागला, कार्याध्यक्ष रोडमल गहलोत, उपाध्यक्ष धनश्याम सिंह दरबार, सचिव विजय वेंगलवार, कोषाध्यक्ष सुधीर टिकेकर, सहसचिव राजगोपाल तोष्णीवाल, अजय वैरागडे, डॉ. अशोक जीवतोडे, रामजीवन परमार, मधुसूदन रूंगटा, राणा डल्लके, अरुण तिखे, मुग्धा खांडे, पंकज शर्मा, रामकिशोर सारडा, आशीष मुंधड़ा, योगेश भंडारी, अजय जयसवाल, सुधीर धाकड़ आदि ने किया है।

Chandrapur ram navami shobhayatra 2026 kalaram mandir route highlights

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2026 | 11:40 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Ram Navami

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.