चंद्रपुर में दो लैपटॉप चोरी के मामले सुलझे, पुलिस ने 5 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chandrapur News: चंद्रपुर में दो लैपटॉप चोरी की घटनाओं को पुलिस ने 12 और 24 घंटे में सुलझाते हुए नाबालिग चोरों व एक युवक को पकड़ा। दोनों लैपटॉप बरामद हुए।
- Written By: आकाश मसने
गिरफ्तार आरोपी व बरामद लैपटॉप (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Crime News: चंद्रपुर जिले में लैपटॉप चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को पुलिस ने बेहद कम समय में सुलझाते हुए चोरों को गिरफ्तार कर सराहनीय तत्परता दिखाई। एक मामले में पुलिस ने मात्र 12 घंटे में नाबालिग चोरों का पर्दाफाश किया, जबकि दूसरी घटना में 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर चोरी हुआ लैपटॉप बरामद कर लिया।
12 घंटे में पकड़े गए स्कूल के नाबालिग चोर
चंद्रपुर जिला परिषद मराठी स्कूल, माजरी खदान में चोरी की घटना शुक्रवार को सामने आई। स्कूल के शिक्षक यशवंत महाले ने शिकायत दर्ज कराई कि स्कूल कार्यालय के लोहे के दरवाजे की कड़ी तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और 30 हजार रुपये मूल्य का लैपटॉप चोरी कर ले गए।
शिकायत मिलते ही माजरी पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर संभावित संदिग्धों की जांच की और स्थानीय इनपुट जुटाए। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में पांच नाबालिग लड़कों की पहचान हुई, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। सभी से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
हरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
मुंबई पुलिस Viral Video मामले में नया मोड़, हिरासत में लिए युवक ने की सिपाही का निलंबन रद्द करने की मांग
मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
पुलिस के अनुसार, नाबालिगों ने शरारत और आर्थिक लालच के कारण चोरी की योजना बनाई थी। फिलहाल सभी को बाल न्यायालय प्रक्रियाओं के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
24 घंटे में नागभीड की छात्रा का लैपटॉप बरामद
दूसरी घटना नागभीड की है, जहां स्नेहल राजकुमार एकवणकर शादी समारोह में गई थीं। भीड़-भाड़ के बीच उन्होंने अपना लैपटॉप हॉल के कमरे में रखा था। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर लैपटॉप चोरी कर लिया।
यह भी पढ़ें:- आज साफ होगी महाराष्ट्र निकाय चुनाव की तस्वीर, नामांकन के आखिरी दिन पर टिकी सबकी निगाहें
स्नेहल ने तुरंत ब्रम्हपुरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुखबिरों के जरिए जानकारी जुटाई और बाजार क्षेत्र में चोरी का लैपटॉप बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान शेषराव सत्यवान गेडाम (19), निवासी हत्तीगोटा के रूप में हुई।
आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर नागरिकों में संतोष
दोनों मामलों में पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने प्रशंसा की है। चंद्रपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चोरी जैसे अपराधों पर त्वरित और सख्त कदम उठाए जाएंगे, चाहे आरोपी नाबालिग हो या वयस्क।
