- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Police Md Powder Bust 528 Grams Waseem Imdad Khan
चंद्रपुर में टैक्सी से हो रही थी ड्रग्स की तस्करी, मुंबई का सप्लायर गिरफ्तार, 26 लाख का MD जब्त
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur News: चंद्रपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा एक्शन लेते हुए मुंबई के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 26 लाख का एमडी जब्त किया।

ड्रग्स के साथ गिरफ्तार आरोपी (फोटो नवभारत)
Chandrapur Drug Seized: चंद्रपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के एक आरोपी को 528 ग्राम एमडी के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम वसीम इमदाद खान बताया जा रहा है, जो मुंबई के गोवंडी का निवासी है।
आरोपी अपने साथ नशीले पदार्थ मेफेड्रोन की एक खेप लेकर एक टैक्सी से चंद्रपुर आ रहा था, इस बीच स्थानीय पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर उसे नागपुर-चंद्रपुर मार्ग पर साखरवाही के पास एक पेट्रोल पंप पर दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक प्लास्टिक की थैली बरामद की जिसमें बड़ी मात्रा में एमडी पावडर पाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सुदर्शन मुमक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वसीम के पास से जब्त की गई एमडी पाउडर की मात्रा 528 ग्राम पाई गई, जिसकी कीमत 26 लाख 40 हजार के करीब है।
सम्बंधित ख़बरें
वेकोलि की ‘तराश’ योजना: चंद्रपुर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ी सौगात, मुफ्त NEET-JEE कोचिंग
चंद्रपुर में गौवंश तस्करी पर पहली बार MCOCA: इमान बब्बू शेख गैंग पर शिकंजा, 63 गायें छुड़ाईं, 2 की मौत
चंद्रपुर में एडीजी छेरिंग दोरजे की मैराथन बैठक: क्राइम फाइलों की बारीकी से जांच, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
47 डिग्री की गर्मी में पानी के लिए संघर्ष, चंद्रपुर के गांवों में महिलाएं नाले में गड्ढे खोदकर बुझा रहीं प्यास
पुलिस ने इस मामले में टैक्सी क्र. एमएच 10 ईक्यू 0421 को भी जब्त कर लिया है। आरोपी से जब्त किए गए एमडी पाउडर, मोबाइल तथा कार की कुल कीमत 35 लाख से अधिक बताई जा रही है। इस संदर्भ में आरोपी वसीम के खिलाफ पडोली पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
एक वर्ष में 157 मामले
पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने बताया कि, एक बार मे ही 500 ग्राम से अधिक मात्रा में एमडी पाउडर जब्त करने की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि, पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले में कुल 157 मामले दर्ज किए है तथा 192 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि, इस वर्ष में अब तक जिले में एमडी पाउडर के संदर्भ में कुल 14 मामलों के तहत 722.614 किलो ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 43 लाख 78 हजार है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 31 हुई है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए आरक्षण का हुआ ऐलान, 74 नगर पंचायतों में महिला बनेंगी मुखिया
30 लाख की ब्राउन शुगर भी जब्त
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, स्थानीय पुलिस ने इस वर्ष में अब तक हुई कार्रवाई में 2 आरोपियों के पास से 298 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त की है, जिसकी कीमत 30 लाख 19 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि, पुलिस ने इस वर्ष जिले में 55.24 किलो गांजा भी बरामद करते हुए 26 मामलों में 40 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जब्त किए गए गांजा की कीमत 6.62 लाख से अधिक है।
ड्रग्स का बढ़ता चलन चिंताजनक
पुलिस अधीक्षक सुदर्शन मुमक्का ने कहा कि, जिले में आए दिन नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन के उजागर मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। जो चिंताजनक है। पुलिस को जिले में लाए जाने वाले नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले सरगना की तलाश है।
एसपी ने कहा कि पुलिस ने जिले में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों की भी धरपकड़ शुरू की है। पुलिस ने जिले में अब तक प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का सेवन करनेवाले 186 आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
Chandrapur police md powder bust 528 grams waseem imdad khan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
29 मई तक CBI रिमांड में समर्थ सिंह; जांच एजेंसी ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने की रखी मांग
May 27, 2026 | 10:02 PMशाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
May 27, 2026 | 09:55 PMकर्नाटक कांग्रेस में सब ठीक नहीं! दिल्ली में चल रही बैठकों ने बढ़ाई सियासी हलचल, सिद्धारमैया-DK कौन है भारी?
May 27, 2026 | 09:46 PMRashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
May 27, 2026 | 09:44 PMMP News: रीवा में ईद से पहले आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, CSP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
May 27, 2026 | 09:38 PMIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
May 27, 2026 | 09:29 PMMP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
May 27, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














