- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Municipal Corporation Election Ward Reservation 2026
चंद्रपुर मनपा चुनाव : 17 प्रभागों से चुने जाएंगे 66 सदस्य, जानिए आरक्षण का पूरा गणित
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur Ward Reservation List: 15 जनवरी को होने वाले चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीति तेज हो गई है। 17 प्रभागों में 66 सीटों के लिए आरक्षण तय हो गया है।

चंद्रपुर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Municipal Corporation Election: महाराष्ट्र की महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को आम चुनाव लिए जाने की घोषणा होते ही चंद्रपुर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गयी है। चंद्रपुर मनपा में कुल 17 प्रभागों से कुल 66 सदस्य चुने जाएंगे। गौरतलब है कि, स्थानीय मनपा में कुल प्रभागों की संख्या 17 है जबकि कुल सदस्य संख्या 66 है।
प्रभागवार आरक्षण की स्थिति
शास्त्रीनगर प्रभाग के 4 में से एक ओबीसी महिला, एक सर्वसाधारण महिला के लिए जबकि शेष 2 वार्ड एससी पुरुष तथा ओपन के लिए आरक्षित हुए हैं। एमईएल प्रभाग के चार में से 2 वार्ड ओबीसी महिला एवं सर्वसाधारण महिला के लिए जबकि शेष 2 वार्ड एससी एवं एसटी पुरुषों के लिए आरक्षित हुए हैं।
बंगाली कैम्प प्रभाग के 2 वार्ड एससी महिला एवं ओपन महिला के लिए जबकि शेष 2 वार्ड ओबीसी पुरुष एवं सर्वसाधारण के लिए आरक्षित हुए है। विवेक नगर के 2 वार्ड ओबीसी महिला एवं ओपन महिला के लिए जबकि शेष अन्य एससी पुरुष एवं सर्वसाधारण के लिए तय किये गए है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
चंद्रपुर के राजुरा में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सोते रह गई 10 वर्षीय बेटी; आरोपी फरार
नासिक विधान परिषद सीट पर भाजपा में बढ़ी खींचतान, गिरीश महाजन के करीबी नेताओं में टिकट की जंग
WCL माजरी खदान में दर्दनाक हादसा: ग्रेडर मशीन के नीचे आने से ट्रिपमैन की मौत, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
इंडस्ट्रियल एस्टेट प्रभाग के 2 वार्ड एससी महिला एवं ओबीसी महिला के लिए जबकि अन्य दोनों ओपन के लिए आरक्षित हुए हैं। जटपुरा गेट प्रभाग के 2 वार्ड एससी महिला एवं ओपन महिला के लिए तथा शेष अन्य 2 वार्ड ओबीसी पुरुष एवं सर्वसाधारण के लिए तय किये गए हैं।
वडगांव प्रभाग में OBC एवं ओपन महिला के एक-एक वार्ड
वडगांव प्रभाग के 2 वार्ड ओबीसी महिला एवं ओपन महिला के लिए जबकि शेष दो ओबीसी पुरुष एवं सर्वसाधारण के लिए घोषित हुए है। नगिनाबाग प्रभाग के 2 वार्ड एससी महिला एवं ओपन महिला के लिए जबकि शेष अन्य 2 वार्ड ओबीसी पुरुष एवं सर्वसाधारण के लिए आरक्षित हुए है।
एकोरी प्रभाग क्रमांक के 2 वार्ड क्रमशः ओबीसी महिला एवं ओपन महिला के लिए जबकि शेष अन्य 2 वार्ड एससी पुरुष एवं सर्वसाधारण के लिए घोषित हुए है। भानापेठ प्रभाग के 2 वार्ड एसटी महिला एवं ओपन महिला के लिए शेष अन्य ओबीसी पुरुष एवं सर्वसाधारण के लिए तय किए गए है।
यह भी पढ़ें:- BMC से नागपुर तक… महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाएं कौन-कौन सी हैं ? यहां देखें पूरी लिस्ट
महाकाली प्रभाग के 2 वार्ड एससी महिला और ओबीसी महिला के लिए जबकि शेष अन्य 2 वार्ड सर्वसाधारण के लिए घोषित हुए है। पठानपुरा (भिवापुर) प्रभाग के 2 वार्ड एससी महिला एवं ओपन महिला के लिए जबकि शेष अन्य 2 वार्ड ओबीसी पुरुष एवं सर्वसाधारण के लिए आरक्षित हुए है। विट्ठल मंदिर प्रभाग के 2 वार्ड ओबीसी महिला एवं ओपन महिला के लिए जबकि शेष 2 अन्य ओबीसी पुरुष एवं सर्वसाधारण के लिए तय हुए है।
हिंदुस्तान लालपेठ कॉलरी प्रभाग के तीन में से 2 वार्ड एससी महिला एवं एसटी महिला के लिए जबकि अन्य एक वार्ड सर्वसाधारण के लिए तय हुआ है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रभाग के 3 वार्ड में से 2 वार्ड एससी पुरुष एवं एसटी पुरुष के लिए जबकि शेष अन्य एक वार्ड ओपन महिला के लिए घोषित हुआ है।
कुल प्रभागों में से 15 प्रभाग 4 सदस्यीय
इस मनपा में कुल प्रभागों में से 15 प्रभाग 4 सदस्यीय है जबकि शेष 2 प्रभाग 3 सदस्यीय है। मनपा के इस कुल 17 प्रभागों में देवई गोविंदपुर (1), शास्त्रीनगर (2), एमईएल (3), बंगाली कैम्प (4), विवेकनगर (5), इंडस्ट्रियल एस्टेट (6), जटपुरा गेट (7), वडगांव (8), नगिनाबाग (9), एकोरी (10), भानापेठ (11), महाकाली (12), बाबुपेठ (13), पठानपुरा महाकाली (14), विट्ठल मंदिर (15), हिंदुस्तान लालपेठ कॉलरी (16) एवं डॉ बाबासाहब आंबेडकर प्रभाग (17) का समावेश है। उक्त प्रभागों के लिए 11 नवंबर को घोषित आरक्षण के अनुसार देवई गोविंदपुर प्रभाग के 4 वार्डों में से एक एसटी महिला, सर्वसाधारण महिला, ओबीसी पुरुष एवं सर्वसाधारण के लिए आरक्षित हुए है।
Chandrapur municipal corporation election ward reservation 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














