चंद्रपुर में ‘अपनों’ ने ही काटा सांसद प्रतिभा का पत्ता, सियासी गलियारों में हड़कंप, वडेट्टीवार ग्रुप हुआ हावी
Chandrapur Municipal Corporation Politics: चंद्रपुर कांग्रेस में घमासान! महिला दिवस के कार्यक्रम से सांसद प्रतिभा धानोरकर का नाम गायब। वडेट्टीवार गुट का दबदबा या सोची-समझी राजनीति? पूरी रिपोर्ट यहाँ।
- Written By: प्रिया जैस
विजय वडेट्टीवार और प्रतिभा धानोरकर (फाइल फोटो)
Pratibha Dhanorkar Chandrapur MP: चंद्रपुर मनपा की सत्ता छीन जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर को एक और राजनीतिक झटका लगा है। एक ओर देशभर में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस, महिला सशक्तिकरण और सम्मान के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है, वहीं चंद्रपुर में महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
बाबूपेठ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा संकुल में आयोजित इस कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में क्षेत्र की महिला सांसद का नाम शामिल नहीं होने से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पिछले कुछ दिनों से सांसद प्रतिभा धानोरकर को दरकिनार किए जाने की राजनीतिक चालें चली जा रही है।
महिला बचत गट, रणरागिणी महिला नागरी पतसंस्था तथा सावित्री बहुउद्देशीय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधानसभा के गटनेता विजय वडेट्टीवार को कार्यक्रम का उद्घाटक और अध्यक्ष बताया गया है, जबकि चंद्रपुर महानगरपालिका के आयुक्त अकुनूरी नरेश को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
BJP ने देशद्रोही, कांग्रेस ने संघी बताया…सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- झंडे अलग, राजनीति का तरीका एक
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष
कार्यक्रम की संयोजक के रूप में शहर की महिला शहर अध्यक्ष का नाम भी निमंत्रण पत्र में प्रमुखता से दिया गया है। लेकिन क्षेत्र की महिला सांसद को निमंत्रण न दिए जाने से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और महिला दिवस के नाम पर आयोजित किया जा रहा है, तब क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि को मंच से दूर रखना उचित नहीं है।
वडेट्टीवार ग्रुप हुआ हावी
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो पहले भी कई मौकों पर विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा महिला सांसद के राजनीतिक कार्यों में अड़चनें डाले जाने की चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में महिला दिवस जैसे अवसर पर भी इस तरह की स्थिति सामने आना कई लोगों को खटक रहा है। महिला सांसद के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता दी है।
ऐसे में महिला दिवस के कार्यक्रम से उन्हें दूर रखना न केवल राजनीतिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी कई लोगों को आहत कर रहा है। हालांकि इस पूरे मामले पर आयोजकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन निमंत्रण पत्र सामने आने के बाद शहर में यह चर्चा जरूर तेज हो गई है कि क्या महिला सशक्तिकरण के मंच पर भी राजनीति हावी हो रही है?
मनपा की राजनीति में पत्ता कटा
चंद्रपुर महानगरपालिका की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ रही है। महापौर, उपमहापौर चुनाव से लेकर स्थायी समिति के गठन तक की पूरी प्रक्रिया में सांसद प्रतिभा धानोरकर के गुट को उभरने का अवसर नहीं मिलने से पार्टी के अंदर असंतोष की चर्चा तेज हो गई है। चंद्रपुर महानगरपालिका में कांग्रेस के गटनेता राजेश अड्डूर को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें – कीवियों को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया का ‘देसी’ जश्न, मैदान पर ही शुरू हुआ डांस, देखें PHOTOS
नोटिस में कहा गया है कि वे कांग्रेस के चिन्ह पर निर्वाचित सदस्य हैं और सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से उन्हें मनपा में गटनेता नियुक्त किया गया है। इसके बावजूद स्थायी समिति के लिए कांग्रेस सदस्यों के नाम तय करते समय उन्होंने विधायक विजय वडेट्टीवार तथा सांसद प्रतिभा धानोरकर से चर्चा नहीं की।
धानोरकर के सुझाव को दरकिनार किया
आरोप है कि सांसद प्रतिभा धानोरकर द्वारा सुझाए गए नामों पर विचार किए बिना उन्होंने अपनी मर्जी से स्थायी समिति के लिए नाम भेज दिए, जो पार्टी अनुशासन का उल्लंघन माना गया है। इसी कारण उन्हें तीन दिनों के भीतर प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आने वाले समय में चंद्रपुर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को और तेज कर सकता है।
