चंद्रपुर में गूंजा वोट चोर, गद्दी छोड का नारा, कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Voter List Irregularities: चंद्रपुर के घुग्घुस और ब्रह्मपुरी में कांग्रेस ने मतदाता सूची की कथित अनियमितताओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में आंदोलन किया।
chandrapur congress protest sir black day election commission
घुग्घुस कांग्रेस आंदोलन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur Congress Protest: मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर घुग्घुस शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निषेध आंदोलन किया गया। शहर अध्यक्ष राजू रेड्डी और नगराध्यक्ष दीप्ति सोनटक्के के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर आयोजित आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान 'वोट चोर, गद्दी छोड़' और 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे लगाए गए। विशेष गहन पुनरीक्षण के जोडे नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। साथ ही कथित रूप से बड़ी संख्या में फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाने का भी आरोप लगाया गया। आंदोलनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।

बड़ी संख्या में नागरिक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित

आंदोलन में स्वास्थ्य सभापति नूरुल सिद्दीकी, वरिष्ठ नेता शामराव बोबड़े, नगरसेवक दिलीप विठ्ठलवार, नगरसेविकाएं वैशाली चिकनकर, आशा पानघाटे, पल्लवी घुले, सुनीता पेंदोर, अर्चना सारोकर, कांग्रेस जिला महासचिव अलीम शेख, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष रोशन दंतलवार, गजानन मासिरकर, दिनेश घुले, तिरुपति महाकाली, गणेश पानघाटे, अजय पाटिल, विशाल मादर, रोहित डाकूर बड़ी संख्या में नागरिक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chandrapur congress protest sir black day election commission
नासिक के मालेगांव डोंगराले दुष्कर्म-हत्या मामले में सुनवाई पूरी, 16 अक्टूबर को आएगा फैसला; फांसी या उम्रकैद ?
chandrapur congress protest sir black day election commission
ब्रह्मपुरी कांग्रेस आंदोलन (सोर्सः सोशल मीडिया)

ब्रह्मपुरी में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

भारतीय लोकतंत्र औरसंवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच गुरुवार को ब्रह्मपुरी में तहसील एवं शहर कांग्रेस ने 'काला दिवस' मनाते हुए निषेध आंदोलन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शिवाजी महाराज चौक में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी की गई।

chandrapur congress protest sir black day election commission
अमरावती में नवरात्रि पर कड़ी सुरक्षा, 585 दुर्गा-शारदा प्रतिमाओं और 69 गरबा स्थलों पर पुलिस तैनात

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

8 अक्टूबर को देशभर में लोकतंत्र के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए 'काला दिवस' मनाया जा रहा है। पार्टी के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'इंडिया' गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इस दौरान सांसदों को रोक दिया गया तथा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों के साथ पुलिस ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। कांग्रेस ने कुछ नेताओं पर लाठीचार्ज किए जाने और उनके घायल होने का भी आरोप लगाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com