आज तय हो जाएंगे महाराष्ट्र में हो रहे चुनावी महाभारत के महायोद्धा, बागी बिगाड़ेंगे खेल या हटेंगे पीछे?
महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नाम वापसी का सोमवार अंतिम दिन है। यानी अब सभी सीटों पर फाइनल उम्मीदवार ही रह जाएंगे। जिसे लेकर चंद्रपुर जिले में भी हलचल दिखाई दे रही है।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
चंद्रपुर: जिले में 6 विधानसभा राजुरा, बल्लारपुर, चंद्रपुर, वरोरा, ब्रम्हपुरी, चिमूर के लिए नामांकन भरने वाले इच्छुकों में से नामांकन वापसी का सोमवार अंतिम दिन है। ऐसे में सोमवार शाम तक इन 6 विधानसभा के योद्धाओं के नाम भी तय होंगे, हालांकि मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच है, परंतु तीसरे कोण के रूप में कुछ जगह पर राजनीति के धुरंधर तो कुछ जगहों पर महायुति-महाविकास आघाड़ी के बागी मुकाबले को रोचकता प्रदान करेंगे।
महायुति में प्रमुख रूप से भाजपा ने सभी 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें हैं ऐसा ही महाविकास आघाड़ी में प्रमुख दल कांग्रेस ने किया है, इसलिए साफ तौर पर देखा जाए तो यहां सभी छह सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होगा। यानी यह कहा जा सकता है कि चंद्रपुर की सभी सीटों पर जंग बीजेपी बनाम कांग्रेस होने वाली है।
भाजपा के बागी दो बागी मैदान में
राजुरा विधानसभा सीट पर निवर्तमान विधायक सुभाष धोटे के मुकाबले भाजपा ने नये चेहरे देवराव भोंगले को मौका दिया है, परंतु यहां राजनीतिक का गहरा अनुभव रखने वाले शेतकरी संगठन, स्वतंत्र भारत पक्ष के एड। वामनराव चटप भी कड़ी टक्कर देने का माद्दा रखते हैं। भाजपा के दो बागी पूर्व विधायकों संजय धोटे और सुदर्शन निमकर ने भी ताल ठोंकी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
आंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी
धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें:- Exclusive Interview: इस बार नहीं चलेगा फेक नैरेटिव, हमारा एजेंडा सिर्फ डेवलपमेंट: डॉ. श्रीकांत शिंदे
सभी की निगाहें इस बात पर टिकी रहेंगी कि दोनों नामांकन वापस लेते हैं या मैदान में डटे रहते हैं। बल्लारपुर विधानसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता सुधीर मुनगंटीवार के मुकाबले में कांग्रेस ने नये चेहरे संतोष रावत को मैदान में उतारा है। यहां दोनों में ही मुकाबला संभव है। समाजसेवा के माध्यम से राजनीति में उतरी डॉ. अभिलाषा गावतुरे भी ध्यान खींचेगी।
चंद्रपुर सीट से भाजपा ने निवर्तमान किशोर जोरगेवार पर दांव खेला है जिसके मुकाबले में कांग्रेस ने अपने कर्मठ कार्यकर्ता प्रवीण पडवेकर को मौका दिया है। पहलवानी का शौक रखने वाले पडवेकर कितनी टक्कर देंगे यह देखना होगा। वही समाजसेवी राजू झोडे, भाजपा के बागी ब्रजभूषण पाझारे क्या मैदान छोड़ते या डटे रहते हैं आज तय होगा।
वरोरा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष
वरोरा सीट से सांसद प्रतिभा धानोरकर के भाई प्रवीण काकड़े को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है जिनका मुकाबला पूर्व मंत्री रहे संजय देवतले के पुत्र भाजपा के करण देवतले से है। यहां धानोरकर परिवार के वरिष्ठ सदस्य अनिल धानोरकर ने वंचित बहुजन आघाड़ी से नामांकन भरा है वे मैदान में डटे रहेंगे यह तय है। इसलिए यहां त्रिकोणीय संघर्ष काफी रोचक स्थिति निर्माण करेगा।
यह भी पढ़ें:- अजित पवार ने खेला इमोशनल कार्ड, बोले- लोकसभा चुनाव में ‘साहेब’ को खुश किया, इस बार मुझे प्रसन्न करें
ब्रम्हपुरी सीट से प्रतिपक्ष के नेता कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार के मुकाबले भाजपा ने जिप उपाध्यक्ष रह चुके कृष्णलाल सहारे को मौका दिया है। दोनों के बीच मुख्य मुकाबला तय है। चिमूर सीट में भी निवर्तमान विधायक कीर्तिकुमार भांगडिया के मुकाबले में एक बार फिर उनके चिरप्रतिद्वंदी सतीश वारजूकर भाग्य आजमा रहे हैं। दोनों के बीच ही मुख्य मुकाबला तय है। मंगलवार, 5 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक प्रचार में जो बाजी मारेगा उसकी जीत तय है। देखना है कि किसमें कितना दम है।
