Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में भैंसों की ‘एकता’ के आगे पस्त हुआ जंगल का राजा, संगठित हमला देख दुम दबाकर भागा बाघ

जंगल के राजा धारीदार बाघ ने भैंसों के संगठित हमले से भागने को मजबूर हुआ। नाचनभट्टी बीट के मिनघरी मामा तालाब इलाके में हुई इस घटना ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है। पशुपालकों में दहशत फैल गई है।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 24, 2026 | 06:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Tiger Attack: चंद्रपुर जंगल का राजा कहे जाने वाले धारीदार बाघ को पकड़ना आसान नहीं है। लेकिन जब शांत कही जानेवाली भैसों के झुंड के किसी सदस्य की जान का सवाल आता है, तो यह भैंसें भी बाघ को पानी पिला देती हैं। बुधवार दोपहर को सिंदेवाही तालुका के नवरगांव इलाके में यह नजारा देखने को मिला। अंतरगांव के एक किसान शंकर मेश्राम हमेशा की तरह अपने मवेशियों को चराने ले गए थे।

यह झड़प दोपहर 230 बजे हुई। नाचनभट्टी बीट के मिनघरी मामा तालाब इलाके में एक बाघ ने गाय पर हमला कर दिया। लेकिन भैंसों ने लामबंद होकर जैसे ही रुद्र अवतार धारन किया वैसे बाघ को दुम दबाकर जंगल में भागना पड़ा। बहादुरी से जान बचाने वाली भैंसों और गायों की एकता को लेकर इलाके के लोगों में दिलचस्प चर्चा चल रही है। झाड़ियों में छिपे एक बाघ ने झुंड की एक जर्सी गाय पर भयानक रूप दिखाया और शंकर मेश्राम तथा अन्य मवेशियों पर हमला कर दिया।

जैसे ही बाघ गाय का शिकार करनेवाला था, झुंड में मौजूद भैंसों ने समूह बना कर रुद्र अवतार ले लिया। मौत के मुंह में जाने के बाद भी, सभी भैंसों ने बिना सोचेसमझे अपने सींगों से बाघ पर हमला कर दिया। कई भैंसों को अपनी ओर आते देख बाघ भी असमंजस में पड गया। आखिर में, भैंसों का तीखा रोष देखकर बाघ वहां से जंगल में भाग गया। इस हमले में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलते ही वनविभाग ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा किया है।

सम्बंधित ख़बरें

उपमुख्यमंत्री शिंदे के जिले में 73 करोड़ का घोटाला! 27 सरकारी योजनाएं डकार गए जालसाज, हुए चौंकाने वाले खुलासे

संजय गायकवाड़ का ‘यू-टर्न’: ‘शिवाजी कोण होता?’ पुस्तक विवाद में विधायक ने मांगी माफी, नरम पड़े तेवर

नंदुरबार में सनकी पति का खौफनाक बदला! पत्नी ने ससुराल लौटने से किया मना, तो पूरे घर को ही फूंक डाला

बालापुर: 200 किमी खेत पगडंडी रास्तों का प्रारूप तैयार, नितिन देशमुख ने पहले चरण के कार्यों के दिए निर्देश

फिलहाल, बहादुर भैंसों की एकता और गाय की जान को लेकर इस इलाके के लोगों में दिलचस्प चर्चा हो रही है। पशुपालक मेश्राम ने वनविभाग से मुआवजे की मांग की है।

गांव के पशुपालकों में दहशत

मिनघरी, अंतरगांव और नवरगांव के बीच पहाडीनुमा जंगल है।  यहां एक सिचाई प्रकल्प बननेवाला था जो नहीं बन पाया। यहां से नहर का रास्ता है। साथ ही एक मामा तालाब भी है। ग्रीष्मकाल में अक्सर यहां बाघ, तेंदुआ व दूसरे वन्यजीव आते हैं। गांवों के मवेशियों को भी यहां पानी पिलाने ले जाया जाता है। ऐसे में यह घटना हुई है। बीते दिनों भी यहां विविध वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी है। इस घटना के बाद गांव के पशुपालकों में दहशत फैल गयी है। ।

Chandrapur buffalo herd fights off tiger saves cow navargaon forest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 03:27 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Forest Department
  • Maharashtra News
  • Shepherd injured in tiger attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.